Bihar Board Class 10 Economics Chapter 6 वैश्वीकरण


Bihar Board Class 10 Economics Solutions Chapter 6 वैश्वीकरण/वैश्वीकरण और भारतीय अर्थव्यवस्था pdf/वैश्वीकरण क्या है/economics. lesson 6 वैश्वीकरण/ vaiswikaran economics Class 10th Social Science chapter 6/Class 10 वैश्वीकरण Subjective/

Bihar Board Class 10th Economics Chapter 6 वैश्विकरण Subjective

पाठ 6 . वैश्विकरण

लघु उत्तरीय प्रश्न

1. वैश्वीकरण से आप क्या समझते हैं ?
उतर - वैश्वीकरण वह प्रक्रिया है जिसके द्वारा विश्व की विभिन्न अर्थव्यवस्था का समन्वय या एकीकरण किया जाता है ताकि वस्तुओं एवं सेवाओं प्रौद्योगिकी पूंजी श्रम का निर्वाह परवाह हो सके वैसे प्रक्रिया को ही वैश्वीकरण कहते हैं |

2. बहुराष्ट्रीय कंपनियां किसे कहते हैं ?
उतर - ऐसी कंपनियां जिसकी शाख एक से अधिक देशों में होती है वैसी कंपनी को ही बहुराष्ट्रीय कंपनी कहते हैं |
जैसे  - सैमसंग- कोकोकोला- नोकिया -डाबर लाल इत्यादि

3. विश्व व्यापार संगठन क्या है यह कब और क्यों स्थापित किया गया ?
उतर - विश्व बाजार संगठन एक ऐसा अंतरराष्ट्रीय संगठन है जिसका उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय व्यापार को उदार बनाना है इस संगठन की स्थापना जनवरी 1995 में की गई थी इसमें भारत के संस्थापक सदस्य रहे है |

4. भारत में 1991 सन आर्थिक सुधारों से आप क्या समझते हैं ?
उतर - सन 1991 के आर्थिक सुधारो के मायने उन नीतियों से है जिनका प्रारंभ सन 1991 के आर्थिक व्यवस्था में कुशलता उत्पादकता लाभदायक के क्षेत्रो में वृद्धि करने के उद्देश्य से किया गया है इसलिए इस निति को नई आर्थिक निति भी कहा जाता है |

5. उदारीकरण को परिभाषित करें ?
उतर - उदारीकरण का आशय सरकार द्वारा लगाए गए सभी आवश्यक नियंत्रणओं को हटा लेने से है इसमें प्रमिट लाइसेंस कोटा इत्यादि आते हैं |

6. निजीकारण से आप क्या समझते हैं ?
उतर - निजीकारण वैसी व्यवस्था है जिस पर नियंत्रण एक निजी व्यक्ति के हाथों में होता है और उसका मालिक एक निजी व्यक्ति होता है उसमें जो भी नाफा या घाटा होता है उसे एक निजी व्यक्ति ही देखता है ऐसी व्यवस्था को ही निजीकरण कहते हैं |

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

7. एक बहुराष्ट्रीय कंपनी द्वारा किसी देश में अपनी उत्पादन इकाई लगाने के निर्णय पर किन बातों का प्रभाव पड़ता है ?
उतर - बहुराष्ट्रीय कंपनियां वस्तु एवं सेवाओं का उत्पादन विश्व स्तर पर कर रही है इससे उत्पादन की लागत में कमी तथा मुनाफा बढ़ जाता है बहुराष्ट्रीय कंपनियां नियमित सेवाएं अपने कंपनियों का बाजार आउट स्विचिंग से उठा रही है इसलिए विश्व भर के उत्पादन को एक दूसरे से जोड़ने का काम इन के द्वारा किया जाता है बहुराष्ट्रीय कंपनियां वस्तु जूते खेल के सामान काफी मात्रा में करके छोटे कंपनियों का हास्य करती है तथा इन्हें अपने ब्रांड का नाम देकर दुनिया में बेच देती है इस प्रकार बहुराष्ट्रीय कंपनियां दूर – दूर तक के स्थानों पर फैले उत्पादन को एक दुसरे से संबंधित कर वैश्वीकरण में अहम् भूमिका निभा रही है |

8. वैश्वीकरण का बिहार पर पड़े प्रभाव को बताएं ?
उतर - बिहार में वैश्वीकरण के नकारात्मक व सकारात्मक दोनों प्रकार से प्रभाव पड़े जो इस प्रकार से है -

क. सकारात्मक
बिहार में वैश्वीकरण के सकारात्मक प्रभाव कुछ इस प्रकार से है
(i) कृषि उत्पादन में वृद्धि
(ii) निर्यातों में वृद्धि
(iii) रोजगार के अवसरों में वृद्धि
(iv) बहुराष्ट्रीय कंपनी बैंक एवं बीमा कंपनियों का आगमन
(v) विदेशी प्रत्यक्ष विनिमयो की प्राप्ति

ख. नकारात्मक प्रभाव
इसके प्रभाव निम्नलिखित है जो इस प्रकार से है -
(i) रोजगार पर विपरीत प्रभाव
(ii) कुटीर एवं लघु उद्योग पर विपरीत प्रभाव
(iii) कृषि एवं कृषि आधारित उद्योग की उपेक्षा
(iv) आधारभूत संरचना के कम विकास के कारण कम निवेश

9. भारत में वैश्वीकरण के पक्ष में तर्क दें ?

उतर - भारत में वैश्वीकरण के पक्ष में निम्नलिखित तर्क दिए जा सकते हैं -

क. प्रतियोगिता शक्ति में वृद्धि
वैश्वीकरण के नीति के कारण भारत जैसे विकासशील देश अपनी शक्ति में वृद्धि कर अपनी अर्थव्यवस्था का विकास कर रहा है |

ख. अच्छी उपभोक्ता वस्तुओं की प्राप्ति
भारत में विभिन्न प्रकार की अच्छी-अच्छी गुणवत्ता वाली वस्तुएं प्राप्त हो सकेगी वह भी बहुत कम कीमत पर |

ग. नए बाजार तक पहुंच
भारत की उत्पादों की पहुंच वैश्वीकरण के कारण अन्य देशों तक हो सकेगा |

घ. प्रत्यक्ष विदेशी निवेश का प्रोत्साहन
वैश्वीकरण से प्रत्यक्ष विदेशी निवेश को बढ़ावा मिलने से भारत जैसे विकासशील राज्य को पूंजी की प्राप्ति हो जाएगी |

10.वैश्वीकरण का आम आदमी पर पड़े प्रभाव की चर्चा करें ?
उतर - वैश्वीकरण के आम आदमी पर पड़ने वाले प्रभाव इस प्रकार से है -

क. उपयोग के आधुनिक संसाधनों की उपलब्धता
वैश्वीकरण के कारण दुनिया के सभी देशों के उच्चतम उत्पादन लोगों के उपयोग के लिए उपलब्ध हो गया
i. सकारात्मक प्रभाव
ii. नकारात्मक प्रभव
(i.) सकारात्मक प्रभाव

वैश्वीकरण का आम आदमी पर पड़ने वाले कुछ सकारात्मक प्रभाव इस प्रकार से है -

ख. रोजगार की बढी हुई संभावना
वैश्वीकरण के कारण औद्योगिक प्रसार हुआ है जिसके कारण रोजगार के नए- नए क्षेत्र खुल गए |

ग. आधुनिकतम तकनीक की उपलब्धता
वैश्वीकरण के कारण विश्व के विकसित देशों के आधुनिकतम तकनीक अन्य विकासशील देशों में आसानी से उपलब्ध होने लगा है जिससे आम लोगों के लिए आधुनिकतम तकनीक के उपयोग का दरवाजा खुल गया है |

ii. नकारात्मक प्रभाव
वैश्वीकरण ने आम लोगों को कुछ कुप्रभाव भी डाला है जिसमें बेरोजगारी बढ़ने की आशंका उद्योग एवं व्यवसाय के क्षेत्रों में बढ़ती हुई प्रतियोगिता श्रम संगठनों पर बुरा प्रभाव कृषि एवं ग्रामीण क्षेत्रों का है |

11.उपभोक्ता के अधिकार से आप क्या समझते हैं ?
उतर - उपभोक्ता के अधिकार इस प्रकार से है -
(i) सूचना पाने का
(ii) चुनाव का
(iii) सुरक्षा का
(iv) छाती पूर्ति का

Bseb Class 10 Economics Solutions Chapter 6 वैश्विकरण Objective

1. वैश्वीकरण ने देशों को किया है ?
क. कुछ दूर
ख. अति दूर
ग.  करीब
घ.  दूर
Answer –  करीब

2. उदारीकरण प्रतिबंधों को हटाती है ?
क. परमिट संबंधी
ख. कोटा संबंधी
ग.  लाइसेंस संबंधी
घ.  उपर्युक्त तीनों
Answer –  उपर्युक्त तीनों

3. आर्थिक सुधार लागू हुआ ?
क. वर्ष 1990 में
ख. वर्ष 1992 में
ग.  वर्ष 1981 में
घ.  वर्ष 1991 में
Answer –  वर्ष 1981 में

4. बहुराष्ट्रीय कंपनियाँ बहुत हद तक अपने लागत मूल्य में लाती है ?
क. साधारण वृद्धि
ख. कमी 
ग.  वृद्धि
घ.  भारी वृद्धि
Answer –  कमी 

5. विकसित राष्ट्र श्रम के निर्बाध प्रवाह में उत्पन्न कर रहे हैं ?
क. बाधा
ख. रियायत
ग.  सहूलियत
घ.  सहयोग
Answer –  बाधा

6. भारत सरकार ने निजीकरण की नीति अपनायी ?
क. 1991
ख. 1990
ग.  2001
घ.  1992
Answer –  1991

7. निम्नांकित में निवेश की सुविधा नहीं है ?
क. भवन
ख. भूमि
ग.  बिजली बिल
घ.  मशीन
Answer –  बिजली बिल

8. विदेशी निवेश का उद्देश्य होता है ?
क. हानि
ख. न लाभ न हानि
ग.  लाभ
घ.  उपर्युक्त तीनों की गति
Answer –  लाभ

9. प्रौद्योगिकीकरण के विकास से वैश्वीकरण प्रभावित हुई ?
क. सुस्त गति से
ख. धीमी गति से
ग.  तेज गति से
घ.  मध्यम गति से
Answer –  तेज गति से

10. डब्लू टी. ओ. का विस्तारित रूप है
क. Women trade organisation
ख. World trade organisation
ग.  Weak trade organisation
घ.  World tour organisation
Answer –  World trade organisation

11. आज के पहले आए वैश्वीकरण के दौर का वर्ष था ?
क. 1770-1914
ख. 1670-1714
ग.  1871-1924
घ.  1870-1914
Answer –  1870-1914

12. वैश्वीकरण का नकारात्मक प्रभाव बिहार में पड़ा ?
क. अपेक्षाकृत ज्यादा
ख. साधारण
ग.  अपेक्षाकृत कम
घ.  इनमें कोई नहीं
Answer –  अपेक्षाकृत कम

13. भारत में आर्थिक सुधार आरम्भ हुआ ?
क. 1993
ख. 1990
ग.  1992
घ.  1991 
Answer –  1991 

14. बाजार व्यवस्था का महत्त्वपूर्ण अंग है ?
क. उपभोग
ख. ब्याज
ग.  जमीन
घ.  सम्पत्ति
Answer –  उपभोग

15. उत्पादन संबंधी सारी क्रियाएँ निर्भर करती है ?
क. विद्यार्थियों पर
ख. बच्चों पर
ग.  किसानों पर
घ.  उपभोक्ताओं पर
Answer –  उपभोक्ताओं पर

16. वैश्वीकरण के इस दौर में उपभोक्ताओं को होना चाहिए ?
क. धूर्त
ख. जागरूक
ग.  बेवकूफ
घ.  इनमें तीनों
Answer –  जागरूक

17. अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार संबंधी नियमों को निर्धारित करने वाली संस्था कौन है ?
क. विश्व बैंक
ख. आई. एम. एफ.
ग.  यू. एन. ओ.
घ.  इनमें कोई नहीं
Answer –  इनमें कोई नहीं

18. वैश्वीकरण के मुख्य अंग कितने हैं ?
क. 1
ख. 3
ग.  2
घ.  4
Answer –  4

19. इनमें से कौन बहुराष्ट्रीय कंपनी नहीं है ?
क. सैमसंग
ख. कोका कोला
ग.  फोर्ड मोटर्स
घ.  पारले
Answer –  पारले

20. अंतर्राष्ट्रीय व्यापार संबंधी नियमों को निर्धारित करने वाली संस्था कौन है ?
क. विश्व बैंक
ख. डब्ल्यू. टी. ओ.
ग. आई. एम. एफ.
घ.  यू. एन. ओ.
Answer –  डब्ल्यू. टी. ओ.

21. निम्नांकित में कौन व्यापार अवरोधक है ?
क. आयात कर
ख. निर्यात कर
ग.  'क' और 'ख' दोनों
घ.  इनमें कोई नहीं
Answer –  'क' और 'ख' दोनों

22. जनसंख्या के वितरण के आधार पर वंचित परिवार की प्रतिशतता है ?
क. 12.8 प्रतिशत
ख. 33.2 प्रतिशत
ग.  1.7 प्रतिशत
घ.  51.3 प्रतिशत
Answer –  51.3 प्रतिशत

23. वैश्वीकरण से बिहार के किस उद्योग को प्रोत्साहन मिला है ?
क. पर्यटन उद्योग
ख. कृषि एवं पशुपालन
ग.  विनिर्माण उद्योग
घ.  इनमें कोई नहीं
Answer –  पर्यटन उद्योग

24. वैश्वीकरण के फलस्वरूप विभिन्न देशों के बीच वृद्धि हुई ?
क.  निर्यात में
ख. आयात में
ग.  'क' और 'ख' दोनों में
घ.  इनमें कोई नहीं
Answer –   'क' और 'ख' दोनों में

25. राज्य-नियंत्रित उद्योगों को किस नाम से संबोधित किया जाता है ?
क. सार्वजनिक उपक्रम
ख. राजकीय उपक्रम
ग.  लोक उपक्रम
घ.  उपर्युक्त सभी
Answer –  उपर्युक्त सभी

26. भारत में राज्य-नियंत्रित उद्योग के उदाहरण हैं ?
क. सुरक्षा उद्योग
ख. डाक-तार विभाग
ग.  रेलवे
घ.  ये सभी
Answer –  ये सभी

27. निम्नांकित में कौन बहुराष्ट्रीय कम्पनी है ?
क. नोकिया
ख. फोर्ड मोटर्स
ग.  कोका कोला
घ.  ये सभी
Answer –  ये सभी

28. ग्राहक देखभाल सेवा के लिए प्रयोग किया जाता है ?
क. बाजार
ख. उत्पाद
ग.  कॉल सेंटर
घ.  इनमें कोई नहीं
Answer –  कॉल सेंटर

29. पूरे विश्व में आर्थिक वर्चस्व बना हुआ है ?
क. अमेरिका का
ख. रूस का
ग.  फ्रांस का
घ.  ब्रिटेन का
Answer –  अमेरिका का

30. पारले समूह के 'थम्स अपब्रांड को किस बहुराष्ट्रीय कंपनी ने खरीद लिया ?
क. एल. जी.
ख. नोकिया
ग.  कोका कोला
घ.  रिबॉक
Answer –  कोका कोला

31. व्यापार अवरोधक का उपयोग किया जाता है ?
क. आयात की मात्रा के लिए
ख. वृद्धि या कटौती के लिए
ग.  विकास के लिए
घ.  इनमें कोई नहीं
Answer –  विकास के लिए

32. नई आर्थिक नीति में किसे सम्मिलित किया गया ?
क. निजीकरण
ख. उदारीकरण
ग.  वैश्वीकरण
घ.  इनमें सभी
Answer –  इनमें सभी

33. निम्नांकित में कौन-सी संस्था वैश्वीकरण के विस्तार में सहायक हुई है ?
क. विश्व व्यापार संगठन
ख. अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष
ग.  विश्व बैंक
घ.  इनमें सभी
Answer –  इनमें सभी