Bihar Board Class 10 Science Solutions Chapter 1 प्रकाश के परावर्तन,

www.storyofluck.com


प्रकाश का परावर्तन तथा अपवर्तन कक्षा 10 pdf, प्रकाश परावर्तन तथा अपवर्तन के प्रश्न उत्तर pdf, प्रकाश परावर्तन तथा अपवर्तन नोट्स, प्रकाश का अपवर्तन pdf notes, प्रकाश- परावर्तन और अपवर्तन कक्षा 10 नोट, प्रकाश का परावर्तन तथा अपवर्तन कक्षा 10 नोट्स, प्रकाश का अपवर्तन pdf, physics class 10 chapter 1 notes, physics class 10 chapter 1 in hindi, physics class 10 chapter 1 pdf, प्रकाश परावर्तन तथा अपवर्तन नोट्स, प्रकाश परावर्तन तथा अपवर्तन के प्रश्न उत्तर pdf, प्रकाश परावर्तन तथा अपवर्तन नोट्स, physics class 10 chapter 1 question answer, प्रकाश का परावर्तन प्रश्न, प्रकाश का परावर्तन और अपवर्तन, Bihar Board Class 10 physices Chapter 1 प्रकाश के परावर्तन, bihar board class 10 science objective question, bihar board class 10th physics notes in hindi
,

Bihar Board Class 10th Physics Solutions Chapter 1 प्रकाश के परावर्तन,

प्रश्न 1.  पारदर्शी पदार्थ क्या है ?
उत्तर – जब प्रकाश किसी वस्तु या पदार्थ से होकर आसानी से गुजर जाती है | उसे हम पारदर्शी पदार्थ कहते है | जैसे :- पानी , हवा , कांच , जालीदार कपड़ा आदि |

प्रश्न 2. अपारदर्शी प्रदार्थ क्या है ?
उत्तर – जब प्रकाश किसी वस्तु या पदार्थ से होकर आगे की ओर नहीं गुजरती है , उसे हम अपारदर्शी पदार्थ कहते है | जैसे :- कुर्सी , टेबुल आदि |

प्रश्न 3. पारभाषी पदार्थ क्या है ?
उत्तर – वे पदार्थ जो उनपर पड़ने वाले प्रकाश के एक छोटा भाग को ही अपने में से होकर जाने देता है | उसे हम पारभाषी पदार्थ कहते है | जैसे :- शीसा हुआ कांच , तेल लगा हुआ कागज़ , बैलून का रबड़ , दूध ,रक्त आदि |


प्रश्न 4.  प्रकाश का परावर्तन किसे कहते है ?
उत्तर – प्रकाश के किसी वस्तु से टकरा कर लौटने के क्रिया को ही प्रकाश का परावर्तन कहते है |

प्रश्न 5.  जब वस्तु अवतल दर्पण के वक्रता केंद्र पर स्थित है ?
उत्तर – अतः इसका प्रतिबिम्ब वास्तविक वस्तु के बराबर और उल्टा बनता है |

प्रश्न 6.  जब वस्तु अवतल दर्पण के फॉक्स और ध्रुव के बिच स्थित है ?
उत्तर – अतः इसमें प्रतिबिम्ब वास्तविक वस्तु से बड़ा तथा उल्टा बनता है |

प्रश्न 7.  जब वस्तु अवतल दर्पण के वक्रता केंद्र और फॉक्स के बिच स्थित हो ?
उत्तर – अतः इसमें प्रतिबिम्ब वास्तविक वस्तु से बड़ा तथा उल्टा बनता है |


प्रश्न 8. जब वस्तु अवतल दर्पण के फॉक्स पर स्थित हो ?
उत्तर – अतः इसमें प्रतिबिम्ब वास्तविक वस्तु से बड़ा तथा उल्टा बनता है |

प्रश्न 9. जब वस्तु अनंत और अवतल दर्पण के वक्रता केंद्र के बिच स्थित हो ?
उत्तर – अतः इसमें प्रतिबिम्ब वास्तविक उल्टा और वस्तु से छोटा बनता है |

प्रश्न 10. जब वस्तु अनंत पर स्थित हो ?
उत्तर – अतः इसका प्रतिबिम्ब वास्तविक वस्तु से छोटा और उल्टा बनता है |

प्रश्न 11. दर्पण सूत्र = 1/v + 1/u = 1/f


प्रश्न 12. प्रकाश का परावर्तन का कितने नियम है ?
उत्तर – प्रकाश के परावर्तन के दो नियम है – जो इस प्रकार से है :-
क.  आपतित किरण , परावर्तित किरण तथा आपतन बिंदु पर डाला गया अभिलम्ब तीनो एक ही तल में होता है |
ख.  आपतन कोण सदैव परावर्तन कोण के बराबर होता है |

प्रश्न 13. परावर्तन के कितने प्रकार होते है ?
उत्तर – परावर्तन के दो प्रकार होता है :-

क. नियमित परावर्तन :- जब प्रकाश के किरणे परावर्तन एक निश्चित नियम के अनुसार होता है उसे हम नियमित परावर्तन कहते है |

ख. अनियमित परावर्तन :- जब प्रकाश के किरणे जब रुखड़ या उबड – खाबड़ या चमकीली सतह पर पड़ती है , तो अनियमित रूप से परावर्तन हो जाती है इसी को अनियमित परावर्तन कहते है |

Class 10 Physice Chapter 1 प्रकाश के परावर्तन Solutions Bihar Board,

प्रश्न 14. किरण क्या है ?
उत्तर – प्रकाश के गमन यश के दिशा को किरण कहते है |

प्रश्न 15. प्रकाश पुंज क्या है ?
उत्तर – किरणों के समूह को प्रकाश पुंज कहते है | यह तीन प्रकार के होते है –

क. सामान्तर प्रकाश पुंज :- जिस प्रकाश पुंज की सभी किरणे सामांतर होती है उसे हम सामांतर प्रकाश पुंज कहते है |

ख. अपसारी प्रकाश पुंज :- जिस प्रकाश पुंज की सभी किरणे एक निश्चित बिंदु से निकल कर सभी दिशाओं में फैल जाती है उसे हम अपसारी प्रकाश पुंज कहते है |

ग. अभिसारी प्रकाश पुंज :- जिस प्रकाश पुंज की सभी किरने किसी एक बिंदु पर मिलती है तो उसे हम अभिसारी प्रकाश पुंज कहते है |    


प्रश्न 16. दर्पण किसे कहते है ?
उत्तर – वैसी चमकीली साथ जिससे प्रकाश नियमित परावर्तन होता है उसे हम दर्पण कहते है | 
दर्पण दो प्रकार के होते है जो इस प्रकार से है :-

क.  समतल दर्पण :- जिस दर्पण का परावर्तक सतह समतल होता है उसे हम समतल दर्पण कहते है |

ख.  गोलीय दर्पण :- किसी खोखले गोले का एक भाग होता है जिसका एक भाग कलई किया रहता है उसे हम गोलीय दर्पण कहते है |

प्रश्न 17. गोलीय दर्पण कितने प्रकार के होते है ?
उत्तर – गोलीय दर्पण दो प्रकार के होते है जो इस प्रकार से है :-

क.   अवतल दर्पण :- जिस गोलीय दर्पण का परावर्तक सतह घसा हुआ रहता है , उसे हम अवतल दर्पण कहते है |
उपयोग :- अवतल दर्पण का उपयोग दाढ़ी बनाने में सोलर कुकर में , डॉक्टरी इलाज में तथा प्रयोगशाला में किया जाता है |

ख.  उत्तल दर्पण :-जिस गोलीय दर्पण का परावर्तक सतह उभरा हुआ रहता है उसे उत्तल दर्पण कहते है|
उपयोग :- उत्तल दर्पण के उपयोग गाडी के साइड मिरर के रूप में तथा प्रयोगशाला में किया जाता है |


प्रश्न 18. गोलीय दर्पण के प्रमुख अंग कौन – कौन होते है ?
उत्तर – गोलीय दर्पण के प्रमुख अंग छः होते है –

क. वक्रता केंद्र :- दर्पण जिस गोले का बना होता है उस गोले के केंद्र को वक्रता केंद्र कहते है इसे c से सूचित किया जाता है |

ख. वक्रता त्रिज्या :- दर्पण किस गोले का बना होता है उस गोले के त्रिज्या  को वक्रता त्रिज्या कहते है , इसे R से सूचित किया जाता है |

ग. ध्रुव :- गोलीय दर्पण के सतह के मध्य बिंदु को हम ध्रुव कहते है इसे P से सूचित किया जाता है |

घ. मुख्य अक्ष या प्रधान अक्ष :- दर्पण के ध्रुव और वक्रता केंद्र को मिलाने वाली रेखाओं को हम मुख्य अक्ष या प्रधान अक्ष कहते है |

ङ. मुख्य फोकस या फोकस :- मुख्य अक्ष के सामान्तर आयतित किरने परावर्तन या अप्रवर्तक के बाद मुख्य अक्ष के जिस बिंदु पर मिलती है या मिलती हुई प्रतीत होती है उसे हम मुख्य फोकस या फोकस कहते है |

च. फोकस दुरी या फोक्सांतर :- ध्रुव और मुख्य फोकस के बिच की दुरी को फोकस दुरी या फोक्सांतर कहते है |

प्रश्न 19. प्रतिबिम्ब किसे कहते है ?
उत्तर – किसी बिम्ब या वस्तु से निकली हुई प्रकाश की किरने प्रकाश के परावर्तन या अपवर्तन के जिस बिंदु पर मिलती है या मिलती हुई प्रतीत होती है उसे हम वस्तु का प्रतिबिम्ब कहते है |

प्रश्न 20. प्रतिबिम्ब कितने प्रकार के होती है ?
उत्तर – प्रतिबिम्ब मुख्य दो प्रकार से होते है जो इस प्रकार से है –

क.   वास्तविक प्रतिबिम्ब :- किसी बिम्ब या वस्तु से निकली हुई प्रकाश की किरने के परावर्तन या अपवर्तन के बाद जिस बिंदु पर मिलती है उसे हम वास्तविक प्रतिबिम्ब कहते है | यह वस्तु के अपेक्षा उल्टा बनता है इसको पर्दे पर उतारा जा सकता है |

ख.   काल्पनिक या आभासी प्रतिबिम्ब :- किसी बिम्ब या वस्तु से निकली हुई प्रकाश की किरणे परावर्तन या अपवर्तन के बाद जिस बिंदु पर मिलती हुई आभास होती है उसे हम आभासी प्रतिबिम्ब कहते है इसे पर्दे पर नहीं उतारा जा सकता है | यह वस्तु के अपेक्षा सीधा बनता है |

प्रश्न 21. गोलीय बीपशन किसे कहते है ?
उत्तर – गोलीय दर्पण में एक से अधिक फोकस का पाया जाना ही गोलीय बीपशन कहलाते है |

प्रश्न 22. उत्तल दर्पण और अवतल दर्पण में अंतर बतावे ?
उत्तर – उत्तल दर्पण और अवतल दर्पण में निम्नलिखित अंतर है जो इस प्रकार से है :-

क.   उत्तल दर्पण :- 1. उत्तल दर्पण परावर्तक सतह उभरा हुआ रहता है | 2. उत्तल दर्पण में केवल काल्पनिक प्रतिबिम्ब बनता है | 3. उत्तल दर्पण का फोकस काल्पनिक होता है | 4. उत्तल दर्पण को अपसारी दर्पण कहते है | 5. उत्तल दर्पण में बना प्रतिबिम्ब छोटा होता है |

ख.  अवतल दर्पण :- 1. जबकि अवतल दर्पण में वास्तविक और काल्पनिक दोनों प्रकार के प्रतिबिम्ब बनता है | 2. जबकि अवतल में फोकस वास्तविक होता है | 3. जबकि अवतल दर्पण को अभिसारी भी कहते है | 4. जबकि अवतल दर्पण का पपरावर्तक सतह घसा हुआ रहता है | 5. जबकि अवतल दर्पण में बना प्रतिबिम्ब बड़ा , छोटा तथा बराबर भी हो सकता है |

प्रश्न 23. दर्पण द्वारा प्रतिबिम्ब बनाने का किरण आलेख खींचे ?
उत्तर – प्रधान अक्ष या मुख्य अक्ष के सामांतर आपतित किरण मुख्य फोकस से होकर जाती है | तब इसके विपरीत किरण परावर्तन के बाद प्रधान अक्ष के सामांतर हो जाती है | {चित्र उपलब्ध नही है|}


प्रश्न 24. अवतल दर्पण का उपयोग दाढ़ी बनाने में क्यों किया जाता है ?
उत्तर – अवतल दर्पण का उपयोग दाढ़ी बनाने में इसलिए किया जाता है , क्योकि जब अवतल दर्पण के सामने किसी वस्तु को ध्रुव और फोकस के बिच रखी जाती है तो उसका प्रतिबिम्ब काल्पनिक सीधा एवं वस्तु से बड़ा बनता है | इसलिए दाढ़ी बनाने वाले व्यक्ति का चेहरा ध्रुव और फोकस के बिच रखा जाता है | तो चेहरा के बाल का प्रतिबिम्ब काल्पनिक सीधा एवं बड़ा बनता है जिसमे नाइ को दाढ़ी बनाने में सुविधा होती है |

आथवा :- हाजमती दर्पण में अवतल दर्पण का उपयोग इसलिए किया जाता है क्योकि अवतल दर्पण में किसी वस्तु का प्रतिबिम्ब बड़ा बनता है | यही कारण है की छोटे – छोटे बालो का प्रतिबिम्ब वस्तु के अपेक्षा बड़ा बनता है जिसे नाइ लोग आसानी से देख कर इसे साफ़ कर देते है |


प्रश्न 25. अवतल दर्पण का उपयोग सोलर कुकर में क्यों किया जाता है ?
उत्तर – सोलर कुकर में बड़े – बड़े अवतल दर्पण का उपयोग इसलिए किया जाता है क्योकि सूर्य से आने वाली सामांतर प्रकाश के किरणे को तथा इन किरणों के साथ आने वाली उश्माव्रीकरण को दर्पण अपने फोकस पर संशित कर लेता है | जिसे हमे ऊष्मा प्राप्त होती है | जिसका उपयोग कई कार्यो में होता है |

प्रश्न 26. कार के हेड लाईट में अवतल दर्पण का उपयोग क्यों किया जाता है ?
उत्तर – कार के हेड लाईट में अवतल दर्पण का उपयोग इसलिए किया जाता है | क्योकि इसमें प्रकाश के स्रोत को अवतल दर्पण के फोकस बिंदु पर रखने पर प्रकाश के किरणों परावर्तन के बाद प्रकाश का सामांतर किरण पुंज बनाती है | जिससे हमे वस्तु स्पष्ट दिखाई देने लगते है |

प्रश्न 27. उत्तल दर्पण का उपयोग साइड मिरर के रूप में क्यों किया जाता है ?
उत्तर – उत्तल दर्पण का उपयोग गाडी के साइड मिरर के रूप में इसलिए किया जाता है क्योकि उत्तल दर्पण में किसी वस्तु का प्रतिबिम्ब काल्पनिक सीधा एवं वस्तु से छोटा बनता है | उभरे होने के कारण इस दर्पण का दृष्टि क्षेत्रफल इसमें से पीछे के आने वाली बहुत से गाडियों का प्रतिबिम्ब आसानी से देखा जा सकता है | जिसे गाडी चालक को साइड देने में सुविधा होता है |

आथवा :- उत्तल दर्पण का उपयोग साइड मिरर के रूप में इसलिए किया जाता है क्योकि इस दर्पण में वस्तु का प्रतिबिम्ब वस्तु के अपेक्षा छोटा , आभासी एवं सीधा बनता है | ज्सिके कारण चालक पीछे से आती हुई गाडी का प्रतिबिम्ब इस दर्पण में आसानी देख लेता है और अपने गाड़ी को साइड कर लेता है |

bihar board class 10th physics notes in hindi,

प्रश्न 28. आवर्धन किसे कहते है ?
उत्तर – प्रतिबिम्ब की उंचाई और वस्तु के उंचाई के अनुपात को आवर्धन कहते है | इसे M से सूचित किया जाता है | इसका कोई मात्रक नहीं होता है |
आवर्धन = प्रतिबिम्ब की उंचाई / वस्तु की उंचाई
M = v/u

प्रश्न 29. परवलिक दर्पण क्या है ?
उत्तर – वह दर्पण जिसका पूर्ण गोला नहीं होता है उसे हम परवलिक दर्पण कहते है |


प्रश्न 30. विज्ञान (science) किसे कहते है ?
उत्तर – किसी मनुष्य द्वारा सावधानी पूर्वक किए गए प्रयोगों एवं आकलन से प्राप्त वास्तविक एवं क्रमबद्ध ज्ञान को हम विज्ञान कहते है |
विज्ञान को अंग्रेजी में साइंस कहा जाता है जो लैटिन शब्द है | जिसका अर्थ होता है ज्ञान प्राप्त करना |

प्रश्न 31. साइंस को कितने भागो में बांटा गया है ?
उत्तर – साइंस को मुख्य रूप से दो भागो में बांटा गया है जो इस प्रकार से है –
क.   भौतिक विज्ञान (physical science)
ख.  जिव विज्ञान  (Biological science)
क)   भौतिक विज्ञान को दो भागो में बांटा गया है | 1. भौतिकी   2. रासायन शास्त्र
ख) जिव विज्ञान को दो भागो में बांटा गया है | 1. जन्तु विज्ञान  2. वनस्पति विज्ञान  

प्रश्न 32. भौतिक विज्ञान (physical science) की परिभाषा दे ?
उत्तर – भौतिक विज्ञान ,विज्ञान की एक सखा है जिसके अंतर्गत निर्जीव वस्तुओ का अध्ययन किया जाता है |

प्रश्न 33. जिव विज्ञान (Biological science) की परिभाषा दे ?
उत्तर – जिव विज्ञान ,विज्ञान की एक ऐसी सखा है जिसके अंतर्गत सजीव वस्तुओ का अध्ययन किया जाता है |


प्रश्न 34. भौतिकी विज्ञान (physics science) की परिभाषा दे ?
उत्तर –  भौतिकी विज्ञान विज्ञान की एक ऐसी सखा है जिसमे पदार्थ एवं ऊर्जा के गुण तथा पदार्थ या ऊर्जा का प्रभाव का अध्ययन किया जाता है |

प्रश्न 35. रसायन शास्त्र (Chemistry) की परिभाषा दे ?
उत्तर – रसायन शास्त्र विज्ञान , विज्ञान के एक ऐसी सखा है जिसमे रचना तथा पदार्थ में होने वाले परिवर्तन के बारे में अध्ययन किया जाता है |

प्रश्न 36. जंतु विज्ञान (zoology science)किसे कहते है ?
उत्तर – जंतु विज्ञान की एक ऐसी सखा है जिसके अंतर्गत जिव जन्तुओ के बारे अध्ययन किया जाता है |

प्रश्न 37. वनस्पति विज्ञान (Botany science) किसे कहते है ?
उत्तर – वनस्पति विज्ञान , विज्ञान की एक ऐसी सखा है जिसके अंतर्गत पेड़ – पौधे के बारे में अध्ययन किया जाता है |

प्रश्न 38. सिनेमा हॉल का पर्दा सफेद और खुरदार क्यों होता है ?
उत्तर – सिनेमा हॉल का पर्दा सफेद इसलिए होता है की उसमे सभी रंगों का परावर्तन हो सके और खुरदार इसलिए होता है की उससे अनियमित परावर्तन हो और सिनेमा हॉल में बैठे हुए सभी आदमी रुचारु रूप से देख सके |