Bihar Board Class 10 History Chapter 6 शहरीकरण एवं शहरी जीवन

शहरीकरण एवं शहरी जीवन का ऑब्जेक्टिव/Bihar Board Class 10 Social Science History Solutions Chapter 6 शहरीकरण एवं शहरी जीवन/Bihar Board Class 10 History Chapter 6 शहरीकरण एवं शहरी जीवन/bseb 10th Class itihaas chapter 6 शहरीकरण एवं शहरी जीवन/ शहरीकरण एवं शहरी जीवन लघु उत्तरीय प्रश्न,Bihar Board Class 10 History Solutions | 10th Class History Solutions Notes

Bihar Board Class 10 History Chapter 6 शहरीकरण एवं शहरी जीवन Subjective

प्रश्न 1.
लैसेज फायर क्या है ?
उतर -
किसी भी देश के द्वारा अपनाई गई वह इसी नीति जिसमें उद्योगपतियों पूंजीपतियों एवं व्यवसायियों को कल  कारखाना स्थापित करने के लिए अथवा उत्पादन करने के लिए तथा वस्तुओं की खरीद बिक्री करने के लिए एवं आयात निर्यात करने के लिए पूरी स्वतंत्रता दी जाती है इसी सिद्धांत को हम लैसेज फेयर कहते हैं |

प्रश्न 2.
किन किन प्रक्रियाओं द्वारा आधुनिक शहरो की स्थापना निर्णायक रूप से होती है ?
उतर -
औद्योगिक पूंजीवाद विश्व के विशाल भू-भाग पर उपनिवेश शिक्षा संघ की स्थापना तथा लोकतांत्रिक आधार की विकास जैसे तीन प्रक्रियाओं के द्वारा आधुनिक शहरों के निर्माण में सबसे अधिक सहायता मिली है इन्हीं तीन प्रक्रियाओ ने शहरो के  विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई |

प्रश्न 3.
समाज का वर्गीकरण ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में किन विभिन्नता के आधार पर किया जाता है ?
उतर -
समाज का वर्गीकरण ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों की जनसंख्या जीवन निर्वाह के आधार पर  तथा रीति-रिवाजों के आधार पर अलग हो जाते हैं शहरों की आबादी गांव की अपेक्षा अधिक होती है लोगों में जीवन का आधार व्यवसाय उद्योग नौकरी होता है तथा व्यक्तिवादी सिद्धांत प्रभावित होता है |

प्रश्न 4.
आर्थिक तथा प्रशासनिक सुधार में ग्रामीण तथा नगरीय बनावट के दो प्रमुख आधार क्या है ?
उतर -
आर्थिक तथा प्रशासनिक संदर्भ में ग्रामीण तथा नगरीय बनावट के दो प्रमुख आधार जनसंख्या का घनत्व एवं कृषि संबंधित आर्थिक क्रियाओं का अनुपात है जो आर्थिक तथा प्रशासनिक दृष्टिकोण से ग्रामीण तथा नगरीय बनावट को प्रभावित करता है |

प्रश्न 5.
गांव की कृषि उन्नति क्रियाकलापों की विशेषताएं बताएं ?
उतर -
गांव के लोगों के जीवन का मूल आधार कृषि ही होता है कृषि के द्वारा ही भोजन से लेकर अन्य  आवश्यकताओं को कृषि कार्य से ही पूरा करते हैं इसलिए गांव के लोगों का आर्थिक क्रियाकलाप का आधार कृषि है |

प्रश्न 6.
शहर किस प्रकार के क्रियाओं का केंद्र है ?
उतर -
शहर मुख्य रूप से आर्थिक राजनीतिक तथा प्रशासनिक क्रियाओं  का केंद्र होता है और उससे  यह सभी कार्य पूरे किए जाते हैं इसके अतिरिक्त कभी-कभी शहर धार्मिक क्रियाओं का केंद्र भी बन जाता है |

प्रश्न 7.
नगरीय जीवन एवं आधुनिकता एक दूसरे से अभिनय रूप से कैसे जुड़े हुए हैं ?
उतर -
नगर के लोगों का जीवन एक आधुनिकता एक दूसरे से अभिनय रूप से जुड़ा हुआ है जैसे कि हम देखते हैं कि गांव में निवास करने वाला व्यक्ति सामाजिक बंधन में बांधा जाता है किंतु शहर में जाने के बाद आधुनिक सभ्यता संस्कृति को अपना लेते हैं |

प्रश्न 8.
नौकरों में विशेषाधिकार प्राप्त वर्ग  और संक्रामक है ऐसी मान्यता क्यों बनी हुई है ?
उतर -
नौकरों में विशेषाधिकार वर्ग अल्पसंख्यक है ऐसी मान्यता इसलिए बनी हुई है कि शहरों की आबादी सौभान होती है जिसमें धार्मिक प्रशासनिक तथा राजनैतिक करने वाले लोगों की संख्या कम होती है जिन्हें सुरक्षा देने के लिए आम लोगों की अपेक्षा कुछ विशेषाधिकार दिए गए हैं |

प्रश्न 9.
नागरिक अधिकारों के प्राप्ति एवं नई चेतना किस प्रकार के आंदोलनों या प्रयास से बने ?
उतर -
नागरिक आंदोलन के प्राप्ति एवं नई चेतना श्रमिक आंदोलन महिलाओं के द्वारा अपने अधिकार के लिए आंदोलन का प्रयास का प्रतिफल था इन्हीं आंदोलनों ने शहर में श्रमिक और महिलाओं के शोषण से मुक्त दिलाया |

प्रश्न 10.
व्यावसायिक पूंजीवाद ने किस प्रकार नगरो के उद्भव में अपना योगदान किया ?
उतर -
व्यावसायिक पूंजीवाद 1789 की औद्योगिक क्रांति के बाद जैसे-जैसे कल कारखानों की स्थापना तथा उत्पादन में वृद्धि लाई वैसे वैसे ग्रामीण श्रमिकों का झुकाव शहरों की तरफ बढ़ता गया जब काफी संख्या में श्रमिक रोजी रोटी के लिए अपने बीवी बच्चों के साथ शहर में पहुंचे तो शहर की आकृति ही बदल गई |

प्रश्न 11.
शहरों की उदय में मध्यम वर्ग की भूमिका किस प्रकार रही ?
उतर -
शहरों की उदय में मध्यम वर्ग की भूमिका सराहनीय रही क्योंकि मध्यम वर्ग शिक्षकों का वर्ग था यह लोग वहां इकट्ठा होते वहां सभ्य समाज वर्ग निर्माण करते हैं साथ-साथ श्रमिकों के शोषण के विरुद्ध भी होते हैं फलतः  श्रमिकों के साथ मिलकर शहरों के उदय में योगदान देते हैं |

प्रश्न 12.
श्रमिक वर्ग का आगमन शहरों में किस प्रस्तुतियों के अंतर्गत हुआ ?
उतर -
श्रमिक वर्ग का आगमन शहरों में भुखमरी गरीबी तथा बेरोजगारी जैसे परिस्थितियों का कारण हुआ ग्रामीण क्षेत्रों के श्रमिकों के पास कृषि योग्य भूमि भी नहीं थी जिससे खर्च चला सके उपरोक्त समस्याओं का सामना करना पड़ता था जिससे छुटकारा पाने के लिए श्रमिक शहरों के तरफ जाना शुरू किया |

प्रश्न 13.
शहरों ने किन समस्याओं को जन्म दिया ?
उतर -
शहरों में आवास यातायात की सुविधा काम के घंटे तथा वेतन जैसे अनेक समस्याओं को जन्म दिया शहरों की जनसंख्या में एकाएक वृद्धि होने से सरकार के लिए उपयुक्त सुविधा उपलब्ध कराना संभव नहीं था इन लोगों का जीवन कष्टदायक बन गया |

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 14.
शहरो  की विकास की पृष्ठभूमि एवं उनके प्रक्रिया पर प्रकाश डालें ?
उतर -
शहरों की विकास की कहानी कई कारणों से होकर गुजरती है प्राचीन काल मध्यकाल आधुनिक काल प्राचीन काल का इतिहास बताता है शहरो के विकास के पीछे धार्मिक तथा व्यवसायिक तत्व मौजूद थे सभी धर्मों के धर्मगुरु तथा बड़े-बड़े शहरो का रूप दे दिए |

क. मध्यकाल :- मध्यकाल का इतिहास बताता है शहरो के विकास के पीछे सामाजिक और राजनीतिक इच्छाशक्ति कार्य कर रही थी अपने अपने क्षेत्रों के विकास के लिए बड़े-बड़े भावनाओं का निर्माण सैनिक छावनी का निर्माण  सड़क मार्ग का विकास के द्वारा शहरों का विकास हुआ |

ख. आधुनिक काल :- आधुनिक काल का इतिहास बताता है कि शहरों की विकास की प्रक्रिया लगभग 200 वर्ष पुरानी है जब औद्योगिकरण से विश्व के विशाल भू-भाग पर उपनिवेश की स्थापना तथा लोकतांत्रिक आदर्शों का विकास हुआ तब काफी संख्या में गांव के लोग शहरों में जाने लगे जिससे शहरों की विकास की प्रक्रिया तीव्र हो गई |

प्रश्न 15.
ग्रामीण तथा नगरीय जीवन के बीच विभिन्नता स्पष्ट करें
उतर -
ग्रामीण तथा नगरीय जीवन के गीत में कई विभिन्नता देखी जाती है जिनका उल्लेख इस प्रकार से है - 

i. ग्रामीण क्षेत्रों की आबादी विरल होती है जबकि शहरी क्षेत्र की आबादी सिमित होती है |

ii. ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के जीवन का मुख्य आधार कृषि है जबकि शहरों के लोगों के जीवन का मुख्य आधार नौकरी व्यवसाय तथा रोजगार होता है |

iii. ग्रामीण क्षेत्र में संयुक्त परिवार की प्राप्ति आज भी दिखाई देती है जबकि शहरी क्षेत्र में व्यक्ति वादी सिद्धांत पर कार्य होता है |

iv. ग्रामीण क्षेत्र में भारतीय सभ्यता संस्कृति दिखाई देटी है  जबकि शहरी क्षेत्र में पश्चिमी सभ्यता दिखाई देती है |

v. ग्रामीण क्षेत्र में सामूहिक भावना का विस्तार होता है जबकि शहरी क्षेत्र में व्यक्तिगत भावना काम करता है |

प्रश्न 16.
शहरी जीवन में किस प्रकार से सामाजिक बदलाव आए ?
उतर -
आज से लगभग 200 वर्ष पूर्व जैसे जैसे शहरों का विकास हुआ वैसे वैसे सामाजिक बदलाव दिखाई देने लगे शहरों के विकास के पूर्व ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों का झुकाव शहरों के तरफ नहीं देखा गया था किंतु हाथ से बनी हुई वस्तुओं के स्थान पर मशीनों से बनी हुई वस्तुओं को लोगों ने लेना पसंद  किया तो सामाजिक बदलाव भी दिखाई देने लगे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों में भी उम्मीद की भावना जग गई कि हमें भी शहरों में नौकरी और रोजगार के साथ आधुनिक सुविधाएं मिल सकती है और लोग शहरों की तरफ पलायन करने लगे जो व्यक्ति शहरों की तरफ पलायन करने लगे वह व्यक्ति शहरो का वासी बनकर कुछ ही वर्षों में सामाजिक सभ्यता संस्कृति भूल कर शहरी सभ्यता संस्कृति अपना लिया इस तरह जैसे जैसे शहरों का विकास हुआ वैसे वैसे सामाजिक बदलाव दिखाई देने लगी |

प्रश्न 17.
शहरीकरण की प्रक्रिया में व्यावसायिक वर्ग मध्यम वर्ग एवं मजदूर वर्ग की भूमिका पर चर्चा करें
उतर -
शहरीकरण के प्रक्रिया में व्यवसायिक माध्यम तथा मजदूर तीनों वर्ग की भूमिका उल्लेखनीय रही है जिनका वर्णन इस प्रकार से है -
क. शहरीकरण की प्रक्रिया सबसे पहले व्यवसायिक ने ही रास्ता दिखलाया व्यवसाय के उद्देश्य से संगठित हुए वस्तुओं की खरीद बिक्री के लिए बाजार की व्यवस्था किए तथा आयात निर्यात के लिए विभिन्न मार्गों का खोज किए व्यवसायिक  वर्ग की  तरफ से मध्यम वर्ग के लोगों ने भी रोजी रोटी के उद्देश्य से विभिन्न कार्यालय स्कूल अस्पताल कोट कचहरी में काम करना प्रारंभ किए जो शहरों की आकृति में बदलाव लाया शहरीकरण की प्रक्रिया में मजदूर वर्ग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही काफी संख्या में अपने बीवी बच्चों के साथ शहर में पहुंचे और कल कारखानों के विकास के साथ उनके लिए आवास स्कूल अस्पताल इत्यादि की व्यवस्था की गई जो शहर के विकास में तेजी ला दी |

प्रश्न 18.
एक उपनिवेश 1 शहरों के रूप में मुंबई शहर की विकास की समीक्षा करें ?
उतर -
एक उपनिवेश 1 शहर के रूप में मुंबई शहर की विकास की प्रक्रिया धीमी रही है बीसवीं सदी के प्रारंभ में मुंबई के अंदर काफी विरल आबादी थी 1854 से 1921 के बीच 45 सूती वस्त्र मिलों की स्थापना होने से मुंबई के विकास की कहानी प्रारंभ हुई जब 1,46000 मजदूर मिलों में काम करने के लिए पहुंचे तो ब्रिटिश सरकार के द्वारा बहु मंजिला इमारतों के रूप में चौल  का विकास किया गया फिर भी समस्या का समाधान नहीं हुआ जिसके कारण  एक गोदाम की खुदाई कर उसकी मिट्टी से 22 एकड़ और समुद्री भाग को भरकर और मजबूत दीवार के रूप में भगवान एस्टेट का निर्माण किया गया जिसके किनारे मरीन ताइव का निर्माण कर मुंबई शहर का विकास किया गया |

Bihar Board Class 10th History Solutions Chapter 6 शहरीकरण एवं शहरी जीवन Objective

1. सामंती व्यवस्था से हटकर किस प्रकार की शहरी व्यवस्था की प्रवृत्ति बढ़ी 
क. रूढ़िवादी प्रवृति
ख. प्रगतिशील प्रवृत्ति
ग. आक्रामक प्रवृत्ति
घ.  शोषणकारी प्रवृत्ति
Answer –  प्रगतिशील प्रवृत्ति

2. शहर को आधुनिक व्यक्ति का किस प्रकार का क्षेत्र माना जाता है ?
क. प्रभाव क्षेत्र
ख. विस्तृत क्षेत्र
ग.  सीमित क्षेत्र
घ.  सभी
Answer –  प्रभाव क्षेत्र

3. स्थायी कृषि के प्रभाव से कैसा जमाव सम्भव हुआ ?
क. ज्ञान
ख. संपत्ति
ग.  शांति
घ.  बहुमूल्य धातु
Answer –  संपत्ति

4. एक प्रतियोगी एवं उद्यमी प्रवृत्ति से प्रेरित किस प्रकार की अर्थव्यवस्था लागू की गई ?
क. शिथिल अर्थव्यवस्था
ख. जीवन-निर्वाह अर्थव्यवस्था
ग.  मुद्राप्रधान अर्थव्यवस्था
घ.   सभी
Answer –  मुद्राप्रधान अर्थव्यवस्था

5. जनसंख्या का घनत्व सबसे अधिक कहाँ होता है ?
क. ग्राम में
ख. नगर में
ग.  कस्बे में
घ.  महानगर में
Answer –  महानगर में

6. 1810 से 1880 ई. तक लंदन की आबादी 10 लाख से बढ़कर कहाँ तक पहुँची ?
क. 40 लाख
ख. 50 लाख
ग.  20 लाख
घ.  30 लाख
Answer –  40 लाख

7. लंदन में अनिवार्य प्राथमिक शिक्षा कब लागू हुई ?
क. 1855 ई. 
ख. 1860 ई. 
ग.  1850 ई. 
घ.  1870 ई.
Answer –  1870 ई.

8. कौन-सा सामाजिक वर्ग बुद्धिजीवी वर्ग के रूप में उभर कर आया 
क. पूँजीपति वर्ग
ख. श्रमिक वर्ग 
ग.  उद्योगपति वर्ग 
घ.  मध्यम वर्ग
Answer –  मध्यम वर्ग

9. पूंजीपति वर्ग के द्वारा किस वर्ग का शोषण हुआ 
क. मध्यम वर्ग
ख. श्रमिक वर्ग 
ग.  कृषक वर्ग
घ.  सभी वर्ग
Answer –  सभी वर्ग

10. टेनेमेंट्स क्या था 
क. पक्के मकान 
ख. कामचलाऊ मकान
ग.  महल
घ.  बड़े मकान
Answer –  कामचलाऊ मकान

11. सबसे पहले भूमिगत रेल कहाँ बनी 
क. पेरिस में
ख. लंदन की पैडिंग्टन और फैरिंग्अन स्ट्रीट के बीच
ग.  न्यूयॉर्क में 
घ.  इनमें से कोई नहीं
Answer –  लंदन की पैडिंग्टन और फैरिंग्अन स्ट्रीट के बीच

12. सबसे पहली भूमिगत रेल कब बनी 
क. 1864 ई. में
ख. 1865 ई. में 
ग.  1863 ई. में 
घ.  1866 ई. में
Answer –  1863 ई. में 

13. गार्डन सिटी की अवधारणा किसने विकसित की थी ?
क. नेपोलियन तृतीय
ख. एबेनेजर हावर्ड
ग.   विलियम 
घ.   हॉसमन
Answer –  एबेनेजर हावर्ड

14. खूनी रविवार किसे कहा जाता है 
क. 1887 ई. के नवम्बर माह के रविवार को
ख. 1888 ई. के रविवार को
ग.  1889 ई. के रविवार को 
घ.  इनमें से किसी को नहीं।
Answer –  1887 ई. के नवम्बर माह के रविवार को

15. सिटी ऑफ बाम्बे इम्पूवमेंट ट्रस्ट की स्थापना कब हुई 
क. 1898 ई. 
ख. 1995 ई.
ग.  1892 ई.
घ.  1899 ई.
Answer –  1898 ई. 

16. पटना में गोलघर किस उद्देश्य से बनाया गया था ?
क. पूजा करने के लिए
ख. सैनिक रखने के लिए
ग.  अनाज रखने के लिए
घ.  अस्त्र-शस्त्र रखने के लिए
Answer –  अनाज रखने के लिए

17. पटना का प्राचीन नाम क्या था 
क. नालंदा 
ख. राजगीर 
ग.  पावापुरी 
घ.  पाटलिपुत्र
Answer –  पाटलिपुत्र