Bihar Board Class 10th Hindi वर्णिका Chapter 4 नगर Subjective Solutions,

नगर कहानी के लेखक कौन है, नगर कहानी का प्रश्न उत्तर, Class 10 Chapter 4 नगर quesrtion answer in hindi, कक्षा १० हिंदी बुक सलूशन इन हिंदी,   कक्षा-10 हिंदी वर्णिका पाठ/भाग 4  |नगर  | सुजाता| 10th Class Hindi|  वर्णिका| |class 10 Hindi नगर वर्णिका,NCERT Question Class 10 Hindi,

Class 10 Hindi भाग 3 Chapter 4 नगर Question Answer in Hindi,

पाठ – 4
शीर्षक – नगर
लेखक – सुजाता
जन्म – 3 मई 1935 में

प्रश्न 1. लेखक ने कहानी का शीर्षक नगर क्यों रखा, शीर्षक की सार्थकता स्पष्ट कीजिए ?
उत्तर – प्रस्तुत कहानी में नगरीय व्यवस्था का चित्रण किया गया है, यहाँ के रोगी जो इलाज के लिए गांव से शहर आता है, किंतु अस्पताल प्रशासन उसको टालमटोल कर देते हैं, उसकी भर्ती नहीं हो पाती है, नगरीय व्यवस्था से शुद्ध होकर ही इस कहानी का शीर्षक नगर रखा गया है, कहानी के शीर्षक में अस्पताल प्रशासन की कमजोरियों एवं मानवीय मूल्यों में निरंतर आने वाली कमी का चित्रण किया गया है, नगरों में रहने वाले लोग केवल अपनी सुख सुविधा में लगे रहते हैं, इन सिद्धांतों से स्पष्ट होता है, कि प्रस्तुत कहानी का शीर्षक सार्थक और सही है |

प्रश्न 2. पम्पाति कौन थी, और वह शहर क्यो लाई गई थी ?
उत्तर – पम्पाति वल्ली आमाल की बेटी थी, जो मेनिनजाइटिस नामक बीमारी से पीड़ित थी, वह शहर में इलाज कराने के लिए लाई गई थी |

प्रश्न 3.  बड़े डॉक्टर ने अपने अधीनस्थ डॉक्टर से पम्पाति को अस्पताल में भर्ती कर लेने के लिए क्यों कहा विचार करें ?
उत्तर – बड़े चिकित्सक एक गरिमामय पद होता है, उन्हें अपने कर्तव्य का निर्वाह करना पड़ता है , यदि वे मरीजों से अनदेखी करने लगे, तो अधिनस्थ डॉक्टर इसकी अनदेखी करने लगेंगे, बडे डॉक्टर साहब इस बीमारी के बारे में बाहर के देश से पढ़ कर आए थे, इस बीमारी को देखकर उस पढ़ाई का लाभ उठाना चाहते थे, कि उनकी पढ़ाई सफल हुई है, या नहीं यही कारण है, कि वे अधीनस्थ डॉक्टरों से पम्पाति को भर्ती करने को कहा |

प्रश्न 4. बड़े डॉक्टर के आदेश के बावजूद पम्पाति अस्पताल में भर्ती क्यों नहीं हो पाती ?
उत्तर – अस्पताल के कर्मचारी खानापूर्ति करने में व्यस्त रहते थे, गरीब लोग पर उनका कोई ध्यान नहीं रहता है, और कर्मचारी अपना काम दूसरे को सौंप देते हैं, बेड खाली ना होने के बहाना बना कर पम्पाति को सुबह लाने को कहा जाता है, और अस्पताल प्रशासन की लापरवाही के कारण ही पम्पाति की अस्पताल में भर्ती नहीं हो पाती |

प्रश्न 5.  वल्ली आमाल का चरित्र चित्रण करें   ?                              
उत्तर – वल्ली अम्माल नगर शिक्षक कहानी की प्रमुख पात्र है, वह एक विधवा नारी है, जो बीमार बेटी की इलाज कराने के लिए उसे गांव से नगर ले जाती है, वह पढ़ी-लिखी नहीं है, अस्पताल में उसकी बेटी भर्ती नहीं हो पाती है, बीमार बेटी को देखकर चिंतित बल्ली अम्माल अंधकार में डूब जाती है, उसे लगता है, कि बेटी को केवल बुखार है, उसकी आस्था डॉक्टरों में नहीं झाड़ फूंक में है, बेटी को ठीक होने के लिए भगवान से मन्नत मांगती है, उसे विश्वास है, कि ओझा से ठीक हो जाएगी, इससे स्पष्ट होता है, बल्ली अम्माल में अशिक्षित और अंधविश्वास भरी हुई है  |