Bihar Board Class 8th Science Chapter 8 दाब और बल का आपसी संबंध
पाठ – 8 दाब और बल का आपसी संबंध
1. निम्नलिखित प्रश्नों का उत्तर एक शब्द में दीजिए –
क. पृथ्वी द्वारा सभी वस्तुओ पर लगाया गया आकर्षण बल |
उत्तर – गुरुत्वाकर्षण बल
ख. इकाई क्षेत्रफल पर कार्य करने वाला बल |
उत्तर – दाब
ग. तरल द्वारा ऊपर मुखी दाब |
उत्तर – उत्पलावन
घ. वह बल जो वस्तु को जल में तैरते हुए रखती है |
उत्तर – उत्पलावन
ङ. इकाई क्षेत्र पर लगने वाला वायु दाब |
2. खाली स्थानों को भरिये –
क. ठोस द्वारा केवल __________ दिशा में दाब आरोपित किया जाता है |
उत्तर – निचे
ख. वायु द्वारा आरोपित दाब का मान _________ दिशा में होता है |
उत्तर – सभी
ग. द्रव द्वारा आरोपित दाब __________ दिशा में होता है |
उत्तर – सभी
घ. जल की गहराई में दाब का मान _________ होता है |
उत्तर – अधिक
3. सत्य अथावा असत्य का चिन्ह लगाइए
क. ठोसो द्वारा दाब उसके भार के कारण होता है ?
उत्तर – सत्य
ख. द्रव में गहराई के साथ दाब का मान बढ़ता है ?
उत्तर – सत्य
ग. वायु में भार होता है ?
उत्तर – सत्य
घ. क्षेत्रफल का मान घटने पर दाब का मान घटता है ?
उत्तर – असत्य
4. बल एवं दाब में क्या अंतर है ?
उत्तर – बल और दाब में निम्नलिखित अंतर है, जो इस प्रकार से है –
बल :-
बल वह बाह्रय कारक है | जो किसी वस्तु की प्रारम्भिक अवस्था में परिवर्तन करता है | या परिवर्तन करने का चेष्टा करता है |
बल एक सदिश राशि है |
बल का SI मात्रक न्यूटन होता है |
बल एक सदिश राशि है |
बल का SI मात्रक न्यूटन होता है |
दाब :-
प्रति एकांक क्षेत्रफल पर लगने वाले बल को दाब कहा जाता है |
दाब एक अदिश राशी है |
दाब का SI मात्रक पास्कल होता है |
दाब एक अदिश राशी है |
दाब का SI मात्रक पास्कल होता है |