Bihar Board Class 10th Economics अर्थव्यवस्था एवं इसके इतिहास का विकास


Bihar Board Class 10th Economics Solutions Chapter 1 अर्थव्यवस्था एवं विकास का इतिहास notes/अर्थव्यवस्था एवं इसके विकास का इतिहास क्लास 10th/हमारी अर्थव्यवस्था क्लास 10th/ Bihar Board Class 10 Economics Solutions Chapter 1 अर्थव्यवस्था एवं इसके विकास का इतिहास/Class 10th Economic 1 अर्थव्यवस्था एवं इसके विकास का इतिहास/Class 10th Arthvyavstha अर्थव्यवस्था एवं इसके इतिहास का विकास/Bihar Board Class 10 Economics Revision Chapter 1 Notes/Class 10 Social Science अर्थव्यवस्था एवं इसके विकास का इतिहास Objective

Bseb Class 10 Economics Chapter 1 अर्थव्यवस्था एवं इसके इतिहास का विकास Solutions,

पाठ – 1 अर्थव्यवस्था एवं इसके इतिहास का विकास

Q 1. अर्थव्यवस्था किसे कहते हैं ?
उत्तर –  अर्थव्यवस्था की परिभाषा विभिन्न विद्वानों ने विभिन्न तरीकों से दिया है, जिसमें सबसे अच्छी परिभाषा ब्राउन का रहा है, इनके अनुसार अर्थव्यवस्था आजीविका अर्जन करने की एक प्रणाली है, दूसरे शब्दों में अर्थव्यवस्था आर्थिक क्रियाओं का एक ऐसा संगठन है, जिसके अंतर्गत लोग कार्य करके अपनी आजीविका चलाते हैं |

Q 2. मिश्रित अर्थव्यवस्था क्या है ?
उत्तर –  ऐसी अर्थव्यवस्था जिसका संचालन या देखरेख सरकार तथा निजी व्यक्ति दोनों के हाथों में होता है, ऐसी अर्थव्यवस्था को ही मिश्रित अर्थव्यवस्था कहते हैं |
जैसे भारत में मिश्रित अर्थव्यवस्था है |

Q 3. सतत विकास क्या है ?
उत्तर – ऐसा विकास जो लगातार जारी रहे उसे सतत विकास कहते हैं |

Q 4. आर्थिक नियोजन क्या है ?
उत्तर – राष्ट्र की प्राथमिकताओं के अनुसार देश के संसाधनों का विभिन्न विकासात्मक क्रियाओं में प्रयोग करना ही आर्थिक नियोजन कहलाता है |

Q 5. मानव विकास रिपोर्ट क्या है ?
उत्तर – मानव विकास रिपोर्ट एक ऐसा रिपोर्ट है, जिसमें विभिन्न देशों की तुलना लोगों के शैक्षिक स्तर उनकी स्वास्थ्य स्थिति और प्रति व्यक्ति आय के आधार पर करती है, ऐसे रिपोर्ट को ही मानव विकास रिपोर्ट करते हैं |

Q 6. आधारिक संरचना पर प्रकाश डाले ?
उत्तर –  आधारिक संरचना का मतलब उन सुविधाओं तथा सेवाओं से है, जो देश की आर्थिक विकास के लिए सहायक होती है |
जैसे 
 बिजली परिवहन, संचार, स्कूल कॉलेज, आदि देश के आर्थिक विकास के आधार है, उन्हें देश का आधारिक संरचना कहा जाता है |

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

Q 7. अर्थव्यवस्था की संरचना से क्या समझते हैं इन्हें कितने भागों में बांटा गया है ?
उत्तर –  अर्थव्यवस्था की संरचना का मतलब विभिन्न उत्पादन क्षेत्रों में इस के विभाजन से है, जैसे कृषि उद्योग ,व्यापार ,बैंकिंग ,बीमा ,परिवहन, संचार, आदि इन क्रियाओं को आमतौर पर तीन भागों में बांटा गया है |

(क) प्राथमिक क्षेत्र
प्राथमिक क्षेत्र को कृषि क्षेत्र भी कहा जाता है, इसके अंतर्गत कृषि, पशु पालन, मछली पालन, जंगलों से वस्तु को प्राप्त करना जैसे व्यवसाय आते हैं |

(ख) द्वितीय क्षेत्र
द्वितीय क्षेत्र को औद्योगिक क्षेत्र भी कहा जाता है, इसके अंतर्गत खनिज व्यवसाय निर्माण कार्य इत्यादि सेवाएं आते हैं |

(ग) तृतीयक क्षेत्र
तृतीय क्षेत्र को सेवा क्षेत्र भी कहा जाता है, इसके अंतर्गत बैंक एवं बीमा परिवहन संचार व्यापार आदि क्रियाएं सम्मिलित होती है |

Q 8. आर्थिक विकास क्या है, आर्थिक विकास तथा आर्थिक वृद्धि में अंतर बतावे ?
उत्तर –  आर्थिक विकास एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसके द्वारा दीर्घकाल में किसी अर्थव्यवस्था की वास्तविक राष्ट्रीय आय में वृद्धि होती है, सामान्यत: आर्थिक विकास तथा आर्थिक वृद्धि में कोई अंतर नहीं माना जाता है, दोनों शब्दों को एक शब्द के स्थान पर प्रयोग किया जाता है, लेकिन इधर अर्थशास्त्रियों के द्वारा इन दोनों के बीच अंतर किए जाने लगे हैं,, श्रीमती उर्सला हिक्स के अनुसार वृद्घि शब्द का प्रयोग आर्थिक दृष्टि से विकसित देशों के संबंध में किया जाता है,, जबकि विकास शब्द का प्रयोग विकासील अर्थव्यवस्थाओं के संदर्भ में किया जा सकता है |

Q 9. आर्थिक विकास की माप कुछ सूचकांक के द्वारा करें ?
उत्तर – आर्थिक विकास की माप के कुछ सूचकांक इस प्रकार से है - 

(क) राष्ट्रीय आय
राष्ट्रीय आय को आर्थिक विकास का एक प्रमुख सूचक माना जाता है,, किसी देश में 1 वर्ष की अवधि में उत्पादित सभी वस्तुओं एवं सेवाओं के मैट्रिक मूल के योग को राष्ट्रीय आय कहा जाता है,, सामान्य तौर पर जिस देश का राष्ट्रीय आय अधिक होता है,, वह देश विकसित कहलाता है,, और जिस देश का राष्ट्रीय आय कम होता है,, वह देश अविकसित कहलाता है |

(ख) प्रति व्यक्ति आय
आर्थिक विकास की माप करने के लिए प्रति व्यक्ति आय को सबसे उचित सूचकांक माना जाता है,, प्रति व्यक्ति आय देश में रहते हुए व्यक्तियों की औसत आय होती है |
राष्ट्रीय आय को देश की कुल जनसंख्या से भाग देने पर जो भागफल आता है,, वह प्रति व्यक्ति आय होता है |

(ग) मानव विकास सूचकांक
मानव विकास सूचकांक विभिन्न देशों की तुलना में लोगों के शैक्षिक स्तर उनकी स्वास्थ्य स्थिति और प्रति व्यक्ति आय के आधार पर निर्भर करती है |

Q 10. बिहार के आर्थिक पिछड़ेपन के क्या कारण है,, बिहार के पिछड़ेपन दूर करने के लिए कुछ मुख्य उपाय बतावे ?
उत्तर – बिहार के आर्थिक पिछड़ेपन के निम्नलिखित कारण है,, जो इस प्रकार से है –

(क) जनसंख्या में तीव्र वृद्धि
बिहार में जनसंख्या में दिन दोगुनी रात चौगुनी वृद्धि हो रही है,, जिसके चलते विकास के लिए साधन कम होते जा रहे हैं,, जो पिछड़ेपन के प्रमुख कारण है |

(ख) कृषि पर निर्भरता
बिहार की 80% जनता कृषि पर आधारित है,, लेकिन हमारी कृषि की हालत ठीक नहीं है हमारी कृषि काफी पिछड़ी हुई है,, जिसके चलते उपज कम होती है जो पिछड़ेपन का एक प्रमुख कारण है |

(ग) बाढ़
बिहार के पिछड़ेपन के प्रमुख कारणों में बाढ़ का स्थान प्रमुख रूप से है,, बिहार में खासकर उतरी बिहार में नेपाल से आए जल से बाढ़ आती है,, और हर साल कम या अधिक बाढ़ का आना बिहार में तय है,, जो पिछड़ेपन का एक प्रमुख कारण है |

(घ) सुखाड़
बिहार के पिछड़ेपन में सुखाड़ का स्थान काफी महत्वपूर्ण है,, बिहार में मानसून का समय पर न आना सुखाड़ का प्रमुख कारण है,, जिसके चलते सूखे की मार दक्षिणी बिहार को काफी झेलनी पड़ती है,, इससे हमारे किसानों को अकाल जैसी स्थिति का सामना करना पड़ता है,, इस तरह कहा जा सकता है कि सुखाड़ भी पिछड़ेपन का एक प्रमुख कारण है |

(ङ) उद्योग धंधों का अभाव
बिहार में उद्योग धंधों का काफी अभाव है,, सन 2000 में बिहार और झारखंड के बंटवारे के साथ अधिकांशतर उद्योग धंधे झारखंड में चले गए इस कारण बिहार में कार्यशील उद्योग धंधों का अभाव हो गया जो पिछड़ेपन का एक प्रमुख कारण बना |

(च) गरीबी
बिहार एक ऐसा राज्य है जहां गरीबी का भार काफी अधिक है,, राज्य में प्रति व्यक्ति आय राष्ट्रीय आय के आधे से भी कम है,, जिसके चलते बिहार पिछड़ा है,, अतः बिहार में निर्धनता भी पिछड़ेपन करना है |

(छ) खराब विधि व्यवस्था
किसी भी देश तथा राज्य के लिए शांति तथा सुव्यवस्था जरूरी होती है,, लेकिन बिहार में वर्षों तक कानून व्यवस्था कमजोर स्थिति में थी, जिसके चलते नागरिक शांति पूर्वक उद्योग नहीं चला पा रहे थे,, इस तरह खराब विधि व्यवस्था भी बिहार के पिछड़ेपन का एक प्रमुख कारण बन गया |

(ज) कुशल प्रशासन का अभाव
बिहार की प्रशासनिक स्थिति ऐसी हो गई है,, जिसमें पारदर्शिता का अभाव है,, जिसके कारण आए दिन भ्रष्टाचार में वृद्धि हो रही है,, जो पिछड़ेपन का एक प्रमुख कारण है,, बिहार के पिछड़ेपन को दूर करने के लिए सबसे पहले पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर ए.पी.जे अब्दुल कलाम ने कहा था,, कि बिहार के विकास के बिना भारत का विकास संभव नहीं है |

(i) इसलिए बिहार के पिछड़ेपन को दूर करने के लिए कुछ निम्नलिखित उपाय किए जा सकते हैं,

(क) जनसंख्या पर रोक
जनसंख्या पर रोक लगा कर पिछड़ेपन को दूर किया जा सकता है,, इसके लिए परिवार नियोजन कार्यक्रम जानता एवं खास करके महिलाओं में शिक्षा का प्रचार किया जाए |

(ख) कृषि का विकास करके
बिहार में कृषि ही जीवन का आधार है, कृषि में नए यंत्रों उत्तम खाद उत्तम बीज का प्रयोग कर बिहार का विकास किया जा सकता है |

(ग) बाढ़ पर रोक
बिहार के विकास में बाढ़ सबसे बड़ा बाधक है,, इस पर नियंत्रण कर बिहार का विकास किया जा सकता है |

(घ) उद्योगों का विकास
बिहार से झारखंड के अलग हो जाने से यह राज्य लगभग उधोग विहीन हो गया था, चीनी मिले बिहार के हिस्से में रह गई थी,, जो अधिकतर बंद पड़ी थी, लेकिन कुछ वर्षों से देश के विभिन्न भागों से तथा विदेशी पूंजी निवेश लाने के प्रयास किए जा रहे हैं,, ताकि वर्तमान में जो उद्योग धंधों का अभाव है उसे दूर किया जा सके |

(ङ) गरीबी दूर करना
बिहार में गरीबी का सबसे अधिक प्रभाव है गरीबी रेखा के नीचे लगभग 42% से भी अधिक लोग यहां जीवन बसर करते हैं इसके लिए रोजगार की व्यवस्था की जाए स्व रोजगार को बढ़ावा देने के लिए इन्हें प्रशिक्षण दिया जाए |

(च) शांति व्यवस्था की स्थापना
बिहार में शांति का माहौल कायम कर व्यापारियों में विश्वास जगाया जा सकता है,, तथा आर्थिक विकास की गति को तेज किया जा सकता है |

(छ) ईमानदार प्रशासन
बिहार के आर्थिक विकास के लिए स्वच्छ कुशल तथा ईमानदार प्रशासन जरूरी है |

Q 11. मैट्रिक विकास किसे कहते हैं ?
उत्तर –  मुद्रा का विकास ही मैट्रिक विकास कहलाता है |

Q 12. योजना किसे कहते हैं ?
उत्तर – किसी भी कार्य को सुचारु ढंग से करने के लिए एक नियम योजना की आवश्यकता होती है,, जिसे योजना कहा जाता है |

Q 13. योजना आयोग क्या है इसकी स्थापना कब की गई ?
उत्तर –  योजना आयोग एक ऐसा आयोग है,, जो आने वाले 5 वर्षों के लिए आर्थिक विकास की योजना बनाता है,, इसकी स्थापना 15 मार्च 1950 को किया गया था |
नोट :
–  इसके पदेन अध्यक्ष देश के प्रधानमंत्री होते हैं
इसके प्रथम अध्यक्ष पंडित जवाहरलाल नेहरू थे, लेकिन आज वर्तमान अध्यक्ष श्री नरेंद्र मोदी है |

Q 14. बीमारू राज्य किसे कहते हैं ?
उत्तर –  भारत में पांच ऐसे राज्य है, जिसमें बिहार मध्य प्रदेश असम राजस्थान उत्तर प्रदेश इन राज्यों का विकास बिल्कुल ही नहीं हुआ है,, इसलिए इन राज्यों को बीमारू राज्य कहते हैं |

Q 15. उपभोक्ता किसे कहते हैं ?
उत्तर –  उपभोग करने वाले व्यक्ति को ही उपभोक्ता कहते हैं |

Q 16. आर्थिक क्रियाएं किसे कहते हैं ?
उत्तर – हमारी वे सभी क्रियाएं जिनसे हमें आय प्राप्त होती है,, वैसी क्रियाओं को ही आर्थिक क्रिया कहते हैं |

Q 17. पूंजीवादी अर्थव्यवस्था किसे कहते हैं ?
उत्तर –  पूंजीवादी अर्थव्यवस्था वह अर्थव्यवस्था है,, जहां उत्पादन के साधनों का स्वामित्व निजी व्यक्ति के पास होता है,, जो इसका उपयोग अपने निजी लाभ के लिए करते हैं,, ऐसी अर्थव्यवस्था को ही पूंजीवादी अर्थव्यवस्था कहते हैं |
जैसे 
– अमेरिका जापान ऑस्ट्रेलिया आदि

Q 18. समाजवादी अर्थव्यवस्था किसे कहते हैं ?
उत्तर –  ऐसी अर्थव्यवस्था जहां उत्पादन के साधनों का स्वामित्व एवं संचालन देश के सरकार के पास होता है,, तथा जिसका उपयोग सामाजिक कल्याण के लिए किए जाते हैं,, ऐसी अर्थव्यवस्था को ही समाजवादी अर्थव्यवस्था को कहते है |
जैसे –  चीन क्यूवा

Bihar Board Class 10 Economics Solutions Chapter 1 अर्थव्यवस्था एवं इसके इतिहास का विकास Objective,

पाठ - 1  [ अर्थव्यवस्था एवं इसके विकास का इतिहास ]

1. इनमें किसको प्राथमिक क्षेत्र भी कहा जाता है 
क. औद्योगिक क्षेत्र 
ख. सेवा क्षेत्र 
ग.  कृषि क्षेत्र 
घ.  इनमें कोई नहीं 
Answer –  कृषि क्षेत्र 

2. अर्द्धविकसित देशों की कार्यशील जनसंख्या का अधिकांश भाग संलग्न रहता है ?
क. सेवा क्षेत्र में 
ख. प्राथमिक क्षेत्र में
ग.  औद्योगिक क्षेत्र में
घ.  इनमें कोई नहीं
Answer –  प्राथमिक क्षेत्र में

3. भारत में योजना आयोग का गठन कब किया गया था 
क. 15 अक्टूबर 1951
ख. 15 सितम्बर 1950
ग.  15 मार्च 1950 
घ.  इनमें कोई नहीं
Answer –  15 मार्च 1950 

4. बिहार के आर्थिक पिछड़ेपन का प्रमुख कारण है ? 
क. कृषि पर अत्यधिक जनभार
ख. जनसंख्या में तीव्र वृद्धि
ग.  बाढ़ एवं सूखा का प्रकोप
घ.  उपर्युक्त सभी 
Answer –  उपर्युक्त सभी 

5. शेयर बाजार की नियामक संस्था है ?
क. STOCK EXCHANGE
ख. RBI 
ग.  SIDBI 
घ.  SEBI
Answer –  SEBI

6. भारत में नीति आयोग की स्थापना हुई 
क. 2015 
ख. 2016
ग.  1950 
घ.  1951
Answer –  2015 

7. मिश्रित अर्थव्यवस्था का राष्ट्र है ?
क. चीन 
ख. हंगरी
ग.  भारत 
घ.  अमेरिका
Answer –  भारत 

8. योजना आयोग के सदस्यों की संख्या होती है
क. 8
ख. 7
ग.  9
घ.  10
Answer –  8

9. बिहार में जीवनयापन का मुख्य साधन है ?
क. व्यापार 
ख. कृषि 
ग.  उद्योग
घ.  उपर्युक्त सभी
Answer –  कृषि 

10. इनमें कौन-से देश में मिश्रित अर्थव्यवस्था है 
क. भारत 
ख. अमेरिका 
ग.  रूस
घ.  इनमें कोई नहीं
Answer –  भारत 

11. देश में सब्जी के उत्पादन में बिहार का स्थान है ?
क. तीसरा 
ख. दूसरा
ग.  पहला 
घ.  चौथा
Answer –  दूसरा

Class 10th Economics Solutions अर्थव्यवस्था एवं इसके विकास का इतिहास Objective,

12. भारत के पड़ोसी देशों में किस देश का प्रतिव्यक्ति आय सबसे अधिक है ?
क. बांग्लादेश
ख. श्रीलंका 
ग.  पाकिस्तान 
घ.  नेपाल
Answer –  श्रीलंका 

13. इनमें से कौन योजना आयोग के पदेन अध्यक्ष होते हैं 
क. राष्ट्रपति 
ख. योजना मंत्री
ग.  प्रधानमंत्री 
घ.  इनमें से कोई नहीं
Answer –  प्रधानमंत्री 

14. भारत की आर्थिक व्यवस्था है ?
क. पूँजीवादी
ख. समाजवादी 
ग.  मिश्रित 
घ.  इनमें से कोई नहीं
Answer –  मिश्रित 

15. इनमें से कौन-से देश में समाजवादी अर्थव्यवस्था है 
क. रूस
ख. जापान 
ग.  भारत 
घ.  अमेरिका
Answer –  रूस

16. सम्यक् विकासकी प्रक्रिया संबंधित है 
क. निम्न वर्ग से
ख. उच्च वर्ग से 
ग.  सभी वर्ग से 
घ.  इनमें से कोई नहीं
Answer –  सभी वर्ग से 

17. गरीबी कैंसर रोग की तरह है किसने कहा है 
क. प्रो. लेविस 
ख. अर्थशास्त्री मैड्डीसन
ग.  अर्थशास्त्री कुजनेठ
घ.  इनमें से कोई नहीं
Answer –  अर्थशास्त्री कुजनेठ

18. ऑपरेशन फ्लड क्या है 
क. बाँध का रखरखाव
ख. डेयरी विकास
ग.  बाढ़ नियंत्रण 
घ.  इनमें से कोई नहीं 
Answer –  डेयरी विकास

19. ग्यारहवीं पंचवर्षीय योजना की अवधि क्या है 
क. 2006-2011
ख. 2008-2013 
ग.  2009-2014 
घ.  2007-2012
Answer –  2007-2012

20. किस क्षेत्र को तृतीयक क्षेत्र कहा जाता है ?
क. कृषि क्षेत्र
ख. सेवा क्षेत्र 
ग.  औद्यागिक क्षेत्र 
घ.  इनमें कोई नहीं
Answer –  सेवा क्षेत्र 

21. एक अर्थव्यवस्था का सृजन होता है ?
क. मानवीय संसाधनों से
ख. भौतिक संसाधनों से
ग.  प्राकृतिक संसाधनों से
घ.  इनमें सभी संसाधनों से 
Answer –  इनमें सभी संसाधनों से 

22. राष्ट्रीय विकास परिषद् का गठन हुआ ?
क. 1954 में
ख. 1951 में 
ग.  1952 में
घ.  1956 में
Answer –  1952 में

23. भारत में किस राज्य की प्रतिव्यक्ति आय सबसे कम है 
क. हरियाणा 
ख. पंजाब
ग.  बिहार 
घ.  गोआ
Answer –  बिहार 

24. भारतीय योजना आयोग के प्रथम अध्यक्ष कौन थे ?
क. लाल बहादुर शास्त्री
ख. पंडित जवाहरलाल नेहरू
ग.  मोरारजी देसाई 
घ.  राजीव गाँधी
Answer –  पंडित जवाहरलाल नेहरू

25. भारत की प्रथम पंचवर्षीय योजना का कार्यकाल था ?
क. 1951-56
ख. 1950-55 
ग.  1952-57 
घ.  1954-59
Answer –  1951-56

26. आर्थिक संरचना का एक मुख्य अंग है ?
क. यातायात एवं संचार
ख. स्वास्थ्य-सेवाएँ
ग.  शिक्षा 
घ.  इनमें कोई नहीं
Answer –  यातायात एवं संचार

27. आर्थिक क्रियाओं का उद्देश्य होता है ?
क. जीविकोपार्जन 
ख. मनोरंजन
ग.  'क' एवं 'ख' दोनों
घ.  इनमें कोई नहीं
Answer –  जीविकोपार्जन 

28. पशुपालन एवं मत्स्य पालन किस क्षेत्र का अंग है 
क. तृतीयक क्षेत्र 
ख. द्वितीय क्षेत्र
ग.  प्राथमिक क्षेत्र 
घ.  इनमें कोई नहीं
Answer –  प्राथमिक क्षेत्र 

29. निम्नांकित में कौन सामाजिक संरचना का अंग है ?
क. स्वास्थ्य सेवाएँ 
ख. शिक्षा एवं प्रशिक्षण
ग.  आवास 
घ.  उपर्युक्त सभी
Answer –  उपर्युक्त सभी

30. सामान्यतः किसी देश के विकास का स्तर किस आधार पर निर्धारित किया जाता है ?
क. स्वास्थ्य की स्थिति
ख. साक्षरता दर
ग.  प्रतिव्यक्ति आय
घ.  इनमें से सभी
Answer –  इनमें से सभी

31. इनमें से किसे पिछड़ा राज्य कहा जाता है 
क. बिहार
ख. केरल
ग.  पंजाब 
घ.  दिल्ली 
Answer –  बिहार

32. निम्नलिखित में कौन मिश्रित अर्थव्यवस्था की विशेषता है 
क. सार्वजनिक क्षेत्र
ख. निजी क्षेत्र 
ग.  'क' एवं 'ख' दोनों
घ.  इनमें कोई नहीं
Answer –  'क' एवं 'ख' दोनों

33. स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद भारत का मुख्य आर्थिक उद्देश्य है ? 
क. उत्पादक रोजगार सृजन 
ख. निर्धनता निवारण 
ग.  तीव्र आर्थिक विकास
घ.  उपर्युक्त सभी
Answer –  उपर्युक्त सभी

34. किस अर्थव्यवस्था में उत्पादन के साधनों पर किसी व्यक्ति या निजी संस्था का अधिकार रहता है ?
क. मिश्रित अर्थव्यवस्था में
ख. समाजवादी अर्थव्यवस्था में 
ग.  पूँजीवादी अर्थव्यवस्था में
घ.  इनमें कोई नहीं
Answer –  पूँजीवादी अर्थव्यवस्था में

35. आर्थिक विकास की माप के लिए सबसे उपर्युक्त सूचकांक है ?
क. राजनैतिक स्थायित्व
ख. राजकीय आय 
ग.  प्रतिव्यक्ति आय
घ.  इनमें कोई नहीं
Answer –  प्रतिव्यक्ति आय

36. बिहार के जमशेदपुर में लोहा एवं इस्पात के कारखाने की स्थापना हुई थी ?
क. 1901 में 
ख. 1905 में
ग.  1907 में 
घ.  1912 में
Answer –  1907 में 

37. निम्नांकित में कौन-सा देश विकसित अर्थव्यवस्था का उदाहरण है ? 
क. भारत 
ख. श्रीलंका
ग.  अमेरिका 
घ.  इंडोनेशिया
Answer –  अमेरिका 

38.  विश्व पर्यावरण एवं विकास आयोग की स्थापना हुई ?
क. 1985 में 
ख. 1990 में
ग.  1980 में 
घ.  1983 में
Answer –  1983 में

39. आर्थिक संवृद्धि का संबंध है ?
क. दीर्घकाल से
ख. अल्पकाल से 
ग.  'क' एवं 'ख' दोनों से
घ.  इनमें कोई नहीं
Answer –  दीर्घकाल से

40. आर्थिक विकास का गैर-आर्थिक कारक कौन हैं 
क. तकनीकी विकास 
ख. सामाजिक संस्थाएँ
ग.  प्राकृतिक संसाधन
घ.  मानवीय संसाधन
Answer –  सामाजिक संस्थाएँ

41. जीवन की भौतिक गुणवत्ता का सूचक है ?
क. मौलिक साक्षरता 
ख. शिशु मृत्यु-दर
ग.  जीवन-प्रत्याशा
घ.  ये सभी
Answer –  ये सभी

42. आर्थिक विकास सम्बन्धित है ?
क. गुणात्मक परिवर्तन से 
ख. परिणात्मक परिवर्तन से
ग.  'क' और 'ख' दोनों
घ.  इनमें से कोई नहीं
Answer –   'क' और 'ख' दोनों

43. एक समाजवादी अर्थव्यवस्था में सर्वाधिक बल किस पर दिया जाता है ? 
क. उत्पाद कुशलता 
ख. अधिकतम लाभ अर्जन
ग.  आर्थिक स्वतंत्रता
घ.  लोक कल्याण
Answer –  उत्पाद कुशलता 

44. किस क्षेत्र को द्वितीयक क्षेत्र कहा कहलाता है ?
क. उद्योग 
ख. कृषि
ग.  सेवा 
घ.  कोई नहीं
Answer –  उद्योग 

45. निम्न में से कौन आर्थिक आधारभूत संरचना का घटक है 
क. स्वास्थ्य 
ख. वित्त 
ग.  शिक्षा
घ.  नागरिक सेवाएँ
Answer –  वित्त 

46. अर्थव्यवस्था के किस क्षेत्र से हरित क्रांति सम्बन्धित है ?
क. द्वितीयक क्षेत्र
ख. प्राथमिक क्षेत्र 
ग.  तृतीयक क्षेत्र 
घ.  इनमें से कोई नहीं
Answer –  प्राथमिक क्षेत्र 

47. जिस देश का राष्ट्रीय आय अधिक होता हैवह देश कहलाता है ?
क. विकसित
ख. अर्द्ध-विकसित 
ग.  अविकसित
घ.  इनमें कोई नहीं
Answer –  विकसित