BSEB Class 10th Geography Solutions Chapter 2 कृषि,

www.storyofluck.com


कृषि class 10 notes, Class 10 Geography कृषि Text Book, कृषि प्रश्न उत्तर, Bihar Board Class 10 Geography कृषि, भूगोल कक्षा 10 अध्याय 6 question and answer, अध्याय 4 कृषि, bseb class 10 krishi chapter 2 solutions bihar board, krishi solutions class 10th geography bihar board, Class-10 Geography Subjective Part-6 (इकाई 4) Pdf file | भूगोल लघुउतरिय प्रश्न pdf| Bihar Board Class-10 Geography

Bihar Board Class 10 Geography Solutions Chapter 2 कृषि Subjective,

1. नगदी फसल और रोपण फसल में अंतर स्पष्ट करें
उतर----  नगदी फसल और रोपण फसल के बीच मुख्य अंतर है जो इस प्रकार से है
(क) नगदी फसल का उद्देश्य तात्कालिक लाभ प्राप्त करना है जबकि रोपण फसल का उद्देश्य लंबी अवधि तक आय प्राप्त करना है
(ख)   नगदी फसल का मालिक उत्पादक करता ही होता है जबकि रोपण फसल के अंदर मालिक और मजदूर की स्थिति बन जाती है

(ग)  नगदी फसल आम लोगों के उपयोग का होता है जबकि रोपण फसल औद्योगिक क्षेत्र के लिए होता है

2. व्यापारिक कृषि और निर्वाह कृषि में अंतर स्पष्ट करें    
उतर----  व्यापारिक कृषि और निर्वाह कृषि के बीच निम्नलिखित अंतर है जो इस प्रकार से है  

(क)  व्यापारी कृषि का उत्पादन आय प्राप्त करने के लिए होता है जबकि निर्वाह कृषि का उत्पादन जीवन यापन के उद्देश्य होता है

(घ)  व्यापारिक कृषि पूंजीपतियों की कृषि समझी जाती है जबकि निर्वाह कृषि साधारण किसान तथा मजदूरों की कृषि समझी जाती है

3. लघु उत्तरीय प्रश्न भारत में उपज ने वाली दो खाद नगदी एवं रेशे वाली फसलों के नाम लिखिए 
उतर----  भारत में उपजाने वाली दो खाध फासले चावल तथा गेहू दो नगदी फसले गन्ना और मक्का तथा दो रेशे वाली फसले कपास और जुट है |

4. उपर्युक्त फसलों के उत्पादन करने वाले दो प्रमुख राज्यों के नाम लिखिए
(क)       चावल इसका उत्पादन सबसे अधिक पश्चिम बंगाल तथा उत्तर प्रदेश में होता है
(ख)      गेहूं इसका उत्पादन सबसे अधिक उत्तर प्रदेश तथा  पंजाब में होता है
(ग)        गन्ना इसका उत्पादन सबसे अधिक महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश में होता है
(घ)        मक्का इसका उत्पादन सबसे अधिक कर्नाटक  तथा उत्तर प्रदेश में होता है
(ङ)        कपास इसका उत्पादन सबसे ज्यादा  महाराष्ट्र गुजरात में होता है
(च)        जुट इसका उत्पादन सबसे अधिक पश्चिम बंगाल तथा बिहार में होता है

5. भारत में उपजाए जाने वाले वर्षाधीन फसलों के नाम लिखिए
उतर----  वर्षा ऋतु के अधीन भारत में पाए जाने वाली फसलों में धान ज्वार बाजरा तथा मक्का प्रमुख है

6. शुद्ध राष्ट्रीय उत्पादन में कृषि के योगदान की चर्चा कीजिए
उतर----   भारत में शुद्ध राष्ट्रीय आय में कृषि का योगदान लगातार घटता हुआ दिखाई दे रहा है फिर भी वर्तमान समय में कृषि शुद्ध राष्ट्रिय आय में 24% का योगदान दे रही है जिसमें यह भी जाना जाता है की कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है

7. भारतीय कृषि की निम्न उत्पादकता के कारण को संक्षेप में लिखिए
उतर----  भारतीय कृषि की निम्न उत्पादकता के कई कारण है जो इस प्रकार से है
(i)                 कृषि पर जनसंख्या का बढ़ता हुआ भार
(ii)             खेतों का छोटा आकार
(iii)            सिंचाई की कम सुविधा                              
(iv)            मानसून पर निर्भरता
(v)              कृषि योग्य भूमि की निम्नीकरण
(vi)           किसानों के पास कम पूंजी

8. हरित क्रांति से आप क्या समझते हैं
उतर----   हरित क्रांति का संबंध कृषि क्षेत्र से जुड़ा हुआ है जिसका प्रारंभ भारत में 1967 में हुआ है सरकार के दवारा उन्नत किस्म का खाद बिज के साथ सिंचाई के साधन उपलब्ध कराने का प्रयास है ताकि कृषि क्षेत्र में उत्पादन को बढाया जा सके इसका साकारात्मक प्रभाव गेहू पर विशेष रूप से देखा जाता है

9.भारतीय कृषि की पांच प्रमुख विशेषताओं को लिखें
उतर----  भारतीय कृषि की पांच प्रमुख विशेषताएं निम्नलिखित है जो इस प्रकार से है
(i)                 कृषि विशाल जनसंख्या को भोजन उपलब्ध कराती है
(ii)                कृषि देश के 65% आबादी को रोजगार दे रही है
(iii)              भारतीय कृषि फसलों के दृष्टि से विधातापूर्ण है
(iv)             कृषि उद्योग के लिए कच्चा माल उपलब्ध करा रही है
(v)               कृषि शुद्ध राष्ट्रीय आय में 24% योगदान दे रही है


10. भारत में उपजाए जाने वाले प्रमुख खाद एवं व्यवसायिक फसलों के नाम लिखिए
उतर----   भारत में उपजाए जाने वाले प्रमुख खाद फसलों में चावल गेहूं मक्का ज्वार बाजरा दलहन एवं तिलहन है प्रमुख व्यवसाय की फसलों में गाना चाय कॉफी कापास तथा झूठ है

11. कारण बताओ कपास की खेती दक्कन प्रदेश  की काली मिट्टी में अधिकांशत होती है
उतर----  कपास की खेती दक्कन प्रदेश की काली मिट्टी में इसलिए होती है की इस मिट्टी का निर्माण लावा निर्मित है जो पौधों के लिए पर्याप्त आधार तथा नमी दोनों बनाए रखती है साथ साथ इस प्रदेश में पाला का असर बहुत कम देखा जाता है जो कपास के लिए अनुकूल होता है

12.  गन्ने की उपज उतरी भारत की अपेक्षा दक्षिण भारत में अधिक है
उतर----   गन्ने की उपज उतरी भारत की अपेक्षा दक्षिण भारत में अधिक इसलिए है कि दक्षिण भारत की जलवायु उष्ण कटिबंधीय जलवायु है जिसमें गन्ने के पौधे को पर्याप्त मात्रा में आहार मिलता है जो पौधे के विकास मिठास तथा रस तीनों में वृद्धि करता है

13. भारत कपास का आयात एवं निर्यात दोनों करता है
उतर----  भारत कापास का आयात एवं निर्यात दोनों इसलिए करता है कि हमारे जलवायु हमेशा एक समान नहीं होती है जिस वर्ष पाला का प्रकोप नहीं होता है उस वर्ष भारत कपास का निर्यात करता है तथा जिस वर्ष पाला का प्रकोप पौधों को नुकसान पहुंचाता है वह स्वस्थ भारत कापास का आयात करता है

14. भारत विश्व का एक अग्रणी चाय निर्यातक देश है                    
उतर----   भारत विश्व का एक अग्रणी चाय निर्यातक देश इसलिए है कि इसकी खेती ढालूंनुमा्थान पर की जाती है जो भारत में पर्याप्त है साथ – साथ वर्षा तथा तापमान भी निश्चित अनुपात में मिलता है जिसके कारण भारत अधिक से अधिक चाय का उत्पादन करता है तथा विश्व के अन्य देशो में निर्यात करता है

15. जीवन निर्वाह कृषि से आप क्या समझते हैं
उतर----   इस प्रकार की कृषि उन क्षेत्रों में की जाती है जहां कृषक अपने जीवन लायक कृषि उत्पादन करता है


16. गेहूं के भौगोलिक दशाओं के बारे में लिखें
उतर----   गेहू  जड़े ऋतु में उगाया जाता है पकते समय इसे खिली धूप में सुखाया जाता है तथा उगाने के लिए समान रूप से विपरीत 50 – 55 CM  वार्षिक वर्षा की आवशयकता है इसके लिए उपयुक्त मिट्टी दोमट की आवशयकता होती है तथा सिचाई की सहायता से 20CM  वार्षिक वर्षा क्षेत्रो में भी उगाई जाती है  

17. भारत के गेहूं उत्पादक क्षेत्र
उतर----  पंजाब, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश ,हरियाणा, मध्य प्रदेश ,राजस्थान ,इत्यादि

18. चावल के उत्पादन के लिए मुख्य भौगोलिक दशाओं का वर्णन करते हुए भारत के चावल उत्पादक क्षेत्रों का उल्लेख करें
 उतर----  चावल के निम्नलिखित भौगोलिक दशाएँ है जो इस प्रकार से है

(क)   तापमान चावल की खेती के लिए उपयुक्त तापमान 20 – 30 डिग्री C  तक होता है

(ख)    वर्षा चावल की खेती के लिए उपर्युक्त वर्षा 200CM की आवशयकता  होती है कम वर्षा वाले क्षेत्रो में उतम सिचाई की व्यवस्था आवश्यक होती है

(ग) भूमि चावल की खेती के लिए समतल भूमि की आवश्यकता होती है ताकि खेतों में पानी जमा र सके

(घ) मिट्टी चावल की खेती के लिए जलोढ दोमट मिट्टी उपयुक्त मानी जाती है

(ङ)  श्रमिक चावल की खेती के लिए सस्ते श्रमिक की आवश्यकता है

(च) प्रमुख उत्पादक क्षेत्र धान की खेती मुख्यत: गंगा ब्रह्मपुत्र के मैदान में तथा तटीय भागों में की जाती है इसके प्रमुख उत्पादक राज्य पश्चिम बंगाल उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पंजाब हरियाणा बिहार है|

19. गहन जीविका कृषि से आप क्या समझते हैं
उतर----  गहन  कृषि पद्धति वहां अपनाया जाता है जहां भूमि पर जनसंख्या का प्रभाव अधिक है इसमें श्रम की आवश्यकता होती है परंपरागत कृषि कौशल का भी इसमें भरपूर उपयोग किया जाता है भूमि की उर्वरता को बनाए रखने के लिए परंपरागत ज्ञान बीजों के रख रखाव एवं मौसम संबंधित अनेक ज्ञान का इसमें उपयोग किया जाता है

20. स्थानिक ऊंचाई से आप क्या समझते हैं
 उतर----  स्थानिक ऊंचाई मानचित्र में धरातल के किसी स्थान की समुद्र तल से ऊंचाई प्रदर्शित करने वाले बिंदु को कहते हैं इसमें बिंदुओं के द्वारा मानचित्र में विभिन्न स्थानों की ऊंचाई संख्या लिख दिया जाता है

Bihar Board Class 10 Geography Solutions Chapter 2 कृषि Objective,

पाठ - 2  [ भूगोल - कृषि ]

1. इनमें कौन-सी रबी की फसल है 
क. कपास
ख. चना
ग.  मोटे अनाज 
घ.  चावल 
Answer –  चना

2. किस फसल को 'उजला सोनाकहा जाता है 
क. जूट 
ख. कपास
ग.  गन्ना 
घ.  चाय
Answer –  कपास

3. किस फसल को 'सुनहरा रेशाकहा जाता है 
क. कपास
ख. रबर
ग.  तम्बाकू
घ.  जूट
Answer –  जूट

4. निम्नलिखित कौन उस कृषि प्रणाली को दर्शाता है जिसमें एक ही फसल लंबे-चौड़े क्षेत्र में उगाई जाती है ?
क. स्थानांतरी कृषि
ख. रोपण कृषि 
ग.  गहन कृषि 
घ.  बागवानी
Answer –  रोपण कृषि 

5. शुष्क कृषि में निम्नलिखित कौन-सी फसल नहीं बोई जाती है ?
क.  रागी
ख. मूंगफली
ग.  ज्वार
घ.  गन्ना 
Answer –  गन्ना 

6. निम्नलिखित कौन-सा राज्य भारत में चाय का सबसे बड़ा उत्पादक ?
क. असम
ख. हिमाचल प्रदेश 
ग.  तमिलनाडु
घ.  प. बंगाल 
Answer –  असम

7. चावल की खेती मुख्य रूप से होती है ?
क. पर्वतीय मिट्टी में
ख. काली मिट्टी में 
ग.  लाल मिट्टी में
घ.  जलोढ़ मिट्टी में
Answer –  जलोढ़ मिट्टी में

8. चाय के उत्पादन में विश्व में भारत का स्थान क्या है 
क. प्रथम
ख. दूसरा
ग.  तीसरा 
घ.  चौथा 
Answer –  दूसरा

9.  रबी की फसल पैदा होती है 
क. गर्मी में 
ख. जाड़े में 
ग.  सभी मौसम में
घ.  वर्षा में
Answer –  जाड़े में 

10. जूट किस जलवायु का पौधा है 
क. शीत और आर्द्र जलवायु
ख. उष्ण जलवायु
ग.  उष्ण और आर्द्र जलवायु
घ.  शीत जलवायु 
Answer –  उष्ण और आर्द्र जलवायु

11. अरेबिका किस फसल की उत्तम किस्म है 
क. गन्ना 
ख. कहवा
ग.  चाय 
घ.  तम्बाकू
Answer –  कहवा

12. संसार के चावल उत्पादक देशों में भारत का स्थान है ?
क. दूसरा
ख. तीसरा 
ग.  पहला 
घ.  चौथा
Answer –  तीसरा 

13. भारत में कौन-सा राज्य सबसे अधिक गेहूँ उत्पन्न करता है 
क. उत्तर प्रदेश 
ख. हरियाणा 
ग.  पंजाब
घ.  मध्य प्रदेश
Answer –  उत्तर प्रदेश 

14. गेहूँ उत्पादन में विश्व में भारत का स्थान है ?
क. पहला 
ख. दूसरा
ग.  तीसरा 
घ.  चौथा
Answer –  दूसरा 

15. भारत का सबसे बड़ा जूट उत्पादक राज्य कौन-सा है 
क. कर्नाटक
ख. उड़ीसा
ग.  असम 
घ.  प. बंगाल
Answer –  प. बंगाल

16. निम्नलिखित में खरीफ फसल कौन है ?
क. सरसों
ख. चावल 
ग.  मटर
घ.  गेहूँ 
Answer –  चावल 

17. चावल किस प्रकार की जलवायु का पौधा है ?
क. उष्ण-आर्द्र 
ख. उष्ण 
ग.  शीतोष्ण
घ.  उष्ण-शुष्क
Answer –  उष्ण-शुष्क

18. चावल है ?
क. जायद फसल 
ख. रबी फसल
ग.  खरीफ फसल 
घ.  इनमें से कोई नहीं
Answer –  खरीफ फसल 

19. काली मिट्टी उपयुक्त है ?
क. गेहूँ के लिए 
ख. कपास के लिए
ग.  लीची के लिए
घ.  बाजरा के लिए
Answer –  कपास के लिए

20. दाल किस पौष्टिक अंश का स्रोत है 
क. विटामिन-
ख. कार्बोहाइड्रेट 
ग.  प्रोटीन
घ.  वसा
Answer –  प्रोटीन

21. निम्नलिखित में से कौन रबी फसल है ?
क. ज्वार 
ख. गेहूँ 
ग.  धान
घ.  जूट
Answer –  गेहूँ 

22. रबी की फसल किन महीनों में बोई जाती है ?
क. अक्टूबर-नवम्बर
ख. जून-जुलाई
ग.  मार्च-अप्रैल 
घ.  जनवरी-फरवरी
Answer –  अक्टूबर-नवम्बर

23. निम्नलिखित में कौन व्यवसायिक फसल नहीं है 
क. तम्बाकू
ख. गेहूँ 
ग.  जूट
घ.  गन्ना
Answer –  गेहूँ 

24. निम्न में से कौन रोपण फसल नहीं है ?
क. रबड़ 
ख. गेहूं 
ग.  गन्ना 
घ.  चाय 
Answer –  गेहूं 

25. भारत की प्रमुख खाधान्न फसल कौन है ?
क. मकई 
ख. जओ 
ग.  धान 
घ.  गेंहूँ 
Answer – धान  


HISTORY|इतिहास Subjective Pdf E-Book All Part Click Link ⬇️