Bihar Board Class 10th Hindi काव्य खंड Chapter 7 हिरोशिमा Subjective Solution

मानव का रचा हुआ सूरज क्या है, हिरोशिमा कविता की मूल भावना, हिरोशिमा की पीड़ा कविता का अर्थ, Class 10 Hindi Chapter 7 हिरोशिमा Question Answer Bihar Board,Bihar Board Class 10 Hindi Chapter 7 हिरोशिमा प्रश्न उत्तर, मनुष्य की छाया कहां और क्यों पड़ी हुई है, बिहार बोर्ड हिंदी बुक 10, bihar board class 10 hindi book solution, bihar board solution class 10 hindi, कक्षा-10 हिंदी भाग 7 | हिरोशिमा | सच्चीदानंद हीरानंद| 10th Class Hindi| काव्य-खण्ड| |class 10 Hindi हिरोशिमा| Bihar Board Exam Tayari | Story of luck |

Class 10 Hindi पद्य Chapter 7 हिरोशिमा Question Ka Answer In Hindi Book Solution Bihar Board

पाठ – 7
शीर्षक – हिरोशिमा
लेखक – सच्चीदानंद हीरानंद
जन्म – 7 मार्च 1911 में कसेया कुशीनगर
मुत्यु –  4 अप्रैल 1987 में

प्रश्न 1.   कविता के प्रथम अनुच्छेद में निकलने वाला सूरज क्या है ? वह कैसे निकलता है ?
उत्तर – कविता के प्रथम अनुच्छेद में निकलने वाला सूरज मानव निर्मित विनाशकारी परमाणु बम है जब इसे कहीं गिराया जाता है तो इससे विनाशकारी किरने निकलती है और जीव जंतु तथा पेड़ पौधों को जलाकर राख बना देती है |

प्रश्न 2.   छायाए दिशाहीन सब ओर क्यों पड़ती है ? स्पष्ट करें ?
उत्तर – छायाए दिशाहीन सब ओर इसलिए पड़ती है क्योकि यह सूरज नहीं उगा था  सूरज के उगने पर जब प्रकाश फैलता है तो वह सूरज की विपरीत दिशा में छाया बनती है लेकिन यह प्रकाश मानव निर्मित बम जो गिराया गया था गिराने के बाद विस्फोट हुआ वह सारा शहर प्रकाश में डूब गया जिसके कारण छाया नहीं बन पाई |

प्रश्न 3.    प्रज्वलित छन की दोपहरी से कवि का आशय क्या है ?
उत्तर – अमेरिका द्वारा हिरोशिमा पर दोपहर में परमाणु बम गिराया गया था कुछ क्षण में उदय होने वाला सूरज का प्रकाश इतिहास बना कर रख दिया उस समय हिरोशिमा वासी इस दुख को झेलने के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया लेकिन आने वाली नई पीढ़ी भी धड़कते हुए आग का शिकार बन कर रह गई थी |

प्रश्न 4.  मनुष्य की छायाए कहां और क्यों पड़ती है  ?
उत्तर – मनुष्य की छाया हिरोशिमा पर गिराया गया परमाणु बम के कारण पड़ी हुई है मानव निर्मित बम ने मानव को ही तबाही के घर में ढकेल दिया उस समय जब हिरोशिमा पर परमाणु बम गिराया गया  तब उसके तीव्र गर्मी के कारण मानव का शरीर मोम के समान गल गया |

प्रश्न 5.    हिरोशिमा में मनुष्य की साखी के रूप में क्या है ?
उत्तर – हिरोशिमा में मनुष्य की साखी के रूप में पत्थर पर लिखी हुई मानव की जली हुई छाया है जो अमेरिका ने परमाणु बम गिराके ऐसी स्थिति उत्पन्न कर दी है बरसों बरस बीत जाने के बाद भी आज हिरोशिमा वासी त्रासदी का दुख झेलने के लिए तत्पर्य है | विदेशी साख के रूप में उपस्थित रहने वाला काला दृश्य आज भी सिहरन पैदा कर देता है |

प्रश्न 6.    व्याख्या करें  ?

(क)   एक दिन साहस सूरज निकला ?
उत्तर – प्रस्तुत पंक्ति हमारी पाठ्य पुस्तक हिंदी पाठ्य के काव्य खंड में हिरोशिमा शीर्षक से लिया गया है जिसके लेखक सच्चिदानंद जी है वह इस पंक्ति के माध्यम से यह बताना चाहते हैं कि जब अमेरिका ने 1945 में हिरोशिमा पर परमाणु गिराया तो पूरा शहर में त्राहि-त्राहि मच गया लोग गर्मी और तेज प्रकाश से मोम की तरह पिघल गए तथा धुप की तरह आग चारो तरफ फ़ैल गई और चारो तरफ विनाश ही विनाश हो गया  |

(ख)  काल सूर्य के रथ के पहियों के क्यो टूट कर बिखर गए हो दासो दिशा में ?
उत्तर – प्रस्तुत पंक्ति हमारे पाठ्य पुस्तक हिंदी पाठ्य के काव्य खंड में हिरोशिमा शीर्षक से लिया गया है जिसके लेखक सच्चिदानंद जी है लेखक इस पंक्ति के माध्यम से यह बताना चाहते हैं कि इस नगर के मध्य में रितु रूपी सूर्य का टूटा हुआ भाग था बम फटते ही विनाश का पदार्थ दसो दिशा में मौत बन कर नाचने लगा                                             

(ग)  मानव का रचा हुआ सूर्य मानव को ही भाप बनाकर सूख गया ?
उत्तर – प्रस्तुत पंक्ति हमारी पाठ्य पुस्तक हिंदी पाठ्य के काव्य खंड में हिरोशिमा शीर्षक से लिया गया है जिसके लेखक सच्चिदानंद जी है लेखक इस पंक्ति के माध्यम से यह बताना चाहते हैं कि मानव जीन बमों को अपना आदर्श मानता था वह सूर्य का प्रकाश मानव का विनाश बनकर मानव को ही मोम की तरह पिघला दिया |

प्रश्न 7.  आज के युग में इस कविता की प्रासंगिकता स्पष्ट कीजिए ?
उत्तर – प्रस्तुत कविता हिरोशिमा आज भी इतिहास में पूर्ण रूप से सम्मिलित है क्योंकि आज भी सारा विश्व मानवीय स्तरों के निर्माण में जुटा हुआ है आज भी सारा विश्व नए-नए विनाशकारी शास्त्रों का निर्माण कर रहा है आगे इस पर मानव आज भी रुकावट नहीं डालेगा तो इस स्तर से सदा के लिए मनुष्य का नामोनिशान समाप्त हो जाएगा | 

Bihar Board Class 10 Hindi Solutions Chapter 7 हिरोशिमा Objective,

पाठ - 7 
शीर्षक - हिरोशिमा 
लेखक - अज्ञेय 

1. अज्ञेय का जन्म किस प्रदेश में हआ था ?
क. पंजाब
ख. उत्तरप्रदेश
ग.  मध्यप्रदेश
घ.  छत्तीसगढ़
Answer –  उत्तरप्रदेश

2. कौन-सी कृति अज्ञेय की नहीं है ?
क. आँगन के पार द्वार
ख. बावरा अहेरी
ग.  एक बूंद सहसा उछली
घ.  मिलनयामिनी
Answer –  मिलनयामिनी

3. उत्तर प्रियदर्शी किस विधा की रचना है ?
क. उपन्यास
ख. नाटक
ग.  कहानी
घ.  प्रबंध काव्य
Answer –  नाटक

4. हिरोशिमा किस देश में है ?
क. जापान
ख. जर्मनी
ग.  फ्रांस
घ.  इटली
Answer –  जापान

5. हिरोशिमा शीर्षक कविता में सूरज का प्रतीक अर्थ क्या है ?
क. प्रचण्ड क्रोध
ख. खगोलीय पिण्ड
ग.  अणुबम
घ.  प्रशंसित व्यक्ति
Answer –  अणुबम

6. कुछ क्षण का वह उदय-अस्त इसमें कौन-सा अलंकार है ?
क. विरोधाभास एवं विभावना
ख. रूपक
ग.  संदेह
घ.  उपमा
Answer –  विरोधाभास एवं विभावना

7. हिरोशिमा शीर्षक कविता में वर्णित सूरज कहाँ निकला ?
क. पूर्वी दिशा में
ख. नगर के चौक पर
ग.  पूर्वी क्षितिज पर
घ.  इनमें से कहीं नहीं
Answer –  नगर के चौक पर

8. अज्ञेय के नाम से हिन्दी साहित्य के इतिहास में कौन-सा बाद जुड़ा हुआ है ?
क. हालावाद
ख. छायावाद
ग.  प्रयोगवाद
घ.  प्रगतिवाद
Answer –  प्रयोगवाद

9. कौन-सी कृति अज्ञेय की है ?
क. अरे यायावर रहेगा याद
ख. गुंजन
ग.  निशीथ
घ.  सुबह का तारा
Answer –  अरे यायावर रहेगा याद

10. हिरोशिमा के कवी कौन हैं ?
क. रामधारी सिंह दिनकर
ख. अज्ञेय
ग.  गोपाल सिंह नेपाली
घ.  इनमें से कोई नहीं
Answer –  अज्ञेय

11. हिरोशिमा कहाँ है ?
क. भारत में
ख. अमेरिका में
ग.  जापान में
घ.  यूरोप में
Answer –  जापान में

12. अज्ञेय की निबंध कृति है ?
क. त्रिशंकु
ख. भवंती
ग.  अंतरा
घ.  इनमें सभी
Answer –  इनमें सभी

13. अज्ञेय किसका उपनाम है ?
क. सच्चिदानंद वात्स्यायन 
ख. रामधारी सिंह 
ग.  वीरेन डंगवाल 
घ.  बदरी नारायण चौधरी 
Answer –  सच्चिदानंद वात्स्यायन 

14. अजेय का काव्य-संग्रह है ?
क. कितनी नावों में कितनी बार
ख. आँगन के पार द्वार
ग.  हरी घास पर क्षण भर
घ.  इनमें सभी
Answer –  इनमें सभी

15. अज्ञेय का निधन कब हुआ ?
क. अप्रैल, 1987 को
ख. 14 अप्रैल, 1985 को
ग.  14 अप्रैल, 1989 को
घ.  अप्रैल, 1983 को
Answer –  अप्रैल, 1987 को

16. अज्ञेय’ की माताजी का नाम था ?
क. धनवंती देवी
ख. व्यंती देवी
ग.  दमयंती देवी
घ.  कांती देवी
Answer –  व्यंती देवी

17. कौन सी कृति अज्ञेय की है ?
क. निशीथ 
ख. सुबह का तारा 
ग.  अरे यायावर रहेगा याद 
घ.  गुंजन 
Answer –  अरे यायावर रहेगा याद 

18. अज्ञेय का जन्म कब हुआ था ?
क. 13 मार्च, 1917 को
ख. मार्च, 1913 को
ग.  मार्च, 1911 को
घ.  11 मार्च, 1915 को
Answer –  मार्च, 1911 को

19. शेखर एक जीवनी अज्ञेय का प्रसिद्ध है ?
क. उपन्यास
ख. निबंध
ग.  नाटक
घ.  कहानी संग्रह
Answer –  उपन्यास

20. अज्ञेय ने सम्पादन किया ?
क. पुष्करिणी
ख. रूपांबरा
ग.  तार सप्तक
घ.  इनमें सभी
Answer –  इनमें सभी

21. जापान के हिरोशिमा नामक नगर पर अणुबम किसने गिराई ?
क. चीन
ख. रूस
ग.  इंगलैंड 
घ.  अमेरिका
Answer –  अमेरिका

22. अज्ञेय ने अपनी शिक्षा कहाँ तक ग्रहण की ?
क. पी. एच. डी.
ख. एम.  ए.
ग.  बी. ए. ऑनर्स
घ.  इंटरमिडियट
Answer –  एम. ए.

23. अज्ञेय का पूरा नाम है ?
क. सच्चीदानंद हीरानंद अज्ञेय
ख. सच्चीदानंद हीरानंद वात्स्यायन अज्ञेय
ग. हीरानंद वात्स्यायन अज्ञेय
घ. सच्चिदानंद वात्स्यायन अज्ञेय
Answer – सच्चीदानंद हीरानंद वात्स्यायन अज्ञेय

24. अज्ञेय के पिता का नाम है
क. वात्सयायन शास्त्री
ख. डॉ. हीरानन्द शास्त्री
ग.  डॉ० कृत्यानन्द शास्त्री
घ.  सच्चिदानन्द शास्त्री
Answer –  डॉ. हीरानन्द शास्त्री

25. अज्ञेय का जन्म कहाँ हुआ था ?
क. राजगृह, बिहार
ख. भोपाल, मध्यप्रदेश
ग.  कुशीनगर, उत्तरप्रदेश
घ.  जयपुर, राजस्थान
Answer –  कुशीनगर, उत्तरप्रदेश

HINDI-2 | हिंदी Subjective Pdf E-Book (काव्य-खंड) Click Link ⬇️