Class 12th Arts Political Science Subjective Solution Bihar Board | bihar board 12th political science syllabus

www.storyofluck.com

Class 12th Political Science ( राजनितिक शास्त्र ) Solution Bihar Board

प्रश्न 1. नर्मदा बचाओ आन्दोलन पर निबन्ध लिखे ?
उत्तर – पर्यावरण की सुरक्षा के लिए बिभिन्न प्रकार के आन्दोलन हमारे देश ,में चलाए गए है,, | जिसमे नर्मदा बचाओ आन्दोलन का प्रमुख स्थान है,, | यह आन्दोलन प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता मेघा पाटेकर के नेतृत्व में चलाया गया,, | भारत के मध्य भाग में स्थित नर्मदा घाटी परियोजना के विकास के तहत मध्य प्रदेश , गुजरात और महाराष्ट्र से गुजरने वाली नर्मदा एवं उसकी सहायक नदियाँ पर कुल 30 बड़े 135 बिच दर्जे तथा 300 छोटे बांध बनाने का प्रस्ताव रखा,, | गुजरात के सरदार सरोबर व मध्य प्रदेश के नर्मदा सागर बांध के रूप में दो सनसे बड़ी तथा बहुदेशीय परियोजनाओं का निर्धारण किया गया,, | जिससे स्थानीय लोगो पर प्रभाव पड़ा,, | जिसके खिलाफ एक आन्दोलन किया गया जिसको नर्मदा बचाओ आन्दोलन के नाम से जाना जाता है,, | इस आन्दोलन के मध्यम से स्थानीय लोगो नए बांधो के निर्माण का विरोध किया,, | नर्मदा बचाओ आन्दोलन के पक्ष में यह तर्क दिया गया की नर्मदा सागर बाँध का निर्माण करने में स्थानीय लोगो पर पर इसका का बड़ा ही बुरा प्रभाव पड़ सकता है,, | बहुत से लोगो नए पुनर्वास की समस्या भी हो सकती है,, | लेकिन नर्मदा बचाओ आन्दोलन के विपक्ष में यह कहा जा सकता है ,, की सरदार सरोवर परियोजना की सफलता से लोगो को लाभ हो सकता है,, | पड़ोसी राज्यों में पिने का पानी सिंचाई  बिजली उत्पादक की सुविधा मुहइया कराई जा सकती है,, | और कृषि की उत्पादकता में वृद्धि हो सकती है |

प्रश्न 2. चिपको आन्दोलन पर एक टिप्पणी लिखे ?
उत्तर – चिपको आन्दोलन एक पर्यावरण रक्षा का आन्दोलन या किसानो नए वृक्ष की कटाई का विरोध करने के लिए शुरू किया था,, | इस आन्दोलन की सबसे बड़ी बात यह थी,, की उस समय पुरुषो के मुकाबले इसमें स्त्रियों नए भारी संख्या में भाग लिया था,, | यह आन्दोलन उत्तराखंड के चमोली जिले में प्रारंभ हुआ,, | इस आन्दोलन की शुरुआत 1973 में हुई जिसमे वहां के महिलाएं एवं पुरुषो नए अपना सराहनीय योगदान दिया,, |
जब भी वनों को काटने वाले वनों की कटाई करते थे, तब वहां के महिलाएं तथा पुरुष पेड़ो की रक्षा करने के लिए पदों से चिपक जाते थे, और अपनी जान के प्रवाह किए वगैर वह पेड़ो की रक्षा करते थे, | वास्तव में हम सभी के लिए यह आन्दोलन एक प्रेरणादायक आन्दोलन है,, | इस आन्दोलन को धीरे  – धीरे काफी लोगो का सहयोग मिला,, | यह आन्दोलन उत्तराखंड से धीरे – धीरे कई राज्यों में भी फैला,, | इस आन्दोलन में कई लोगो नए भाग लिया, | जिसमे कुछ महान समाज सेवी लोग है,, | चंडी प्रसाद भट्ट , प्रेमी सुन्दरलाल , श्रीमती गोरा देवी आदि,, | चंडी प्रसाद भट्ट एक समाज सुधारक है, जिनका जन्म 23 जून 1934 को उत्तराखंड का गोपेश्वर गाँव में हुआ था | इस पर्यावरण बचाओ आन्दोलन में अनेको स्लांगन दिए गए,, जैसे – चिपको आन्दोअल्न आया है , जीवन में खुशिया लाता है,, | चिपको आन्दोलन आया है | देश में बदलाव लाया है |

प्रश्न 3. पंचशील पर एक टिप्पणी लिखें ?
उत्तर – 25 जून 1954 को भारत के प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और चीन के प्रधानमंत्री चाऊ एन लाई ने पंचशील के सिद्धांतों को विश्व के सामने रखा,, यह समझौता भारत एवं चीन के बीच एक आदर्श शांतिमय समझौता था,, जिसे हम पंचशील समझौता कहते हैं |

पंचशील के पांच सिद्धांत निम्नलिखित हैं –

क.  एक दूसरे के प्रादेशिक अखंडता और संप्रभुता का आदर करना
ख.  एक दूसरे पर आक्रमण ना करना
ग.    एक दूसरे के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप ना करना
घ.    समानता और पारस्परिक लाभ के सिद्धांत के आधार पर मैत्रीपूर्ण संबंधों की स्थापना करना
ङ.  शांतिपूर्ण सह अस्तित्व

प्रश्न 4. दक्षेस क्या है ?
उत्तर – दक्षिण एशिया के राष्ट्र के मध्य क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एक क्षेत्रीय संगठन की स्थापना की गई,, | जी से दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संघ का जाता है,, | यह विश्व का सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है,,  जो गरीब और शिक्षा व कुपोषण की समस्या से पीड़ित है ,, सार्क में अभी 8 देश सम्मिलित है, सार्क की स्थापना 8 दिसंबर 1985 को की गई थी, | इसका मुख्यालय काठमांडू में स्थित है,,| वर्तमान में इसके सदस्य देश भारत पाकिस्तान बांग्लादेश भूटान नेपाल श्रीलंका अफगानिस्तान माल्या दीप एवं है,, इस का प्रथम शिखर सम्मेलन 1985 में ढाका में हुआ था |

प्रश्न 5. संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव पर टिप्पणी लिखें ?
उत्तर – संयुक्त राष्ट्र संघ के कार्यों का संचालन करने के लिए एक सचिवालय है,, | इसके अध्यक्ष को महासचिव कहा जाता है, सर्वप्रथम नार्वे के त्रिग्वेली प्रथम महासचिव बने थे, वर्तमान महासचिव एंटोनियो गुटेरेस है, जो पुर्तगाल के हैं |
महासचिव के प्रमुख कार्य निम्नलिखित है,
क.  महासचिव सुरक्षा परिषद आर्थिक तथा सामाजिक परिषद आदि, की बैठकों को आमंत्रित करता है |
ख.  संघ के विभिन्न अंगों के द्वारा लाए गए निर्णयों को लागू करता है |
ग.    यदि विश्व में कहीं भी शांति को खतरा पैदा होता है तो उसकी सूचना सुरक्षा परिषद देता है |
घ.    सचिवालय के सारे कार्यों को रिपोर्ट देता है |
ङ.  अंतरराष्ट्रीय विवादों को सुलझाना अंतरराष्ट्रीय समस्याओं का सर्वेक्षण करना आदि |

प्रश्न 6. शीत युद्ध से आप क्या समझते हैं इसके कारणों का वर्णन करें ?
उत्तर – द्वितीय विश्वयुद्ध की समाप्ति के बाद दो महाशक्ति अमेरिका और सभ्यता संघ का उदय हुआ, उस समय दोनों महाशक्ति के रूप में थी, फलतः दोनों में शीत युद्ध आरंभ हो गया, हम शीत युद्ध की परिभाषा इस प्रकार से दे सकते हैं,, शीत युद्ध राष्ट्रों के बीच व्याप्त तनाव की ऐसी स्थिति को कहते हैं,| जिसमें प्रत्येक राष्ट्र अपने को शक्तिशाली और दूसरे को कमजोर बनाने का प्रयास करता है, इसमें बारूद गोला से युद्ध नहीं होता लेकिन युद्ध जैसे तनाव की स्थिति बनी रहती है |

शीत युद्ध के कारण –

क.  अमेरिका और सोवियत संघ :- दोनों विश्व में अपना प्रभाव स्थापित करने लगे फलत: शीत युद्ध आरंभ हो गया |

ख.  साम्यवाद और लोकतंत्र के तनाव :-  संसार के अनेक देशों में साम्यवाद तेजी से फैल रहा है,, अमेरिका अधिक से अधिक देशों में लोकतंत्र स्थापित करना चाहता है,, दोनों में शीत युद्ध आरंभ हो गया |

ग.    संचार माध्यम :- संसार के विभिन्न संचार माध्यम के द्वारा साम्यवादी और पूंजीवादी विचार तेजी से फैल रहे थे,, दोनों गुट एक दूसरे के प्रति जो हर उगल रहे थे,, जिसके कारण शीत युद्ध आरंभ हो गया |

घ.    संयुक्त राष्ट्र संघ की कमजोरी :- अमेरिका और सोवियत संघ दोनों को विटो का अधिकार प्राप्त था,, दोनों अपने अपने स्वार्थ में इसका प्रयोग करने लगे इस प्रकार स्पष्ट है,, कि अनेक कारणों से अमेरिका और सोवियत संघ में शीत युद्ध आरंभ हो गया |

प्रश्न 7. तनाव शैथिल्य क्या है ?
उत्तर – तनाव शैथिल्य शीत युद्ध की विपरीत स्थिति है ,,इसमें तनाव से शिथिल रहता है, यानी किसी प्रकार का तनाव विश्व के देशों में नहीं होता,, तनाव के शिथिल रहने से दो देशों के बीच युद्ध होने की संभावना नहीं रहती,, तनाव शैथिल्य के कारण आपसी  मित्रता दो देशों के बीच बनी रहती है |

प्रश्न 8. नई विश्व व्यवस्था क्या है ?
उत्तर – सोवियत संघ के अचानक विघटन से हर कोई आश्चर्यचकित रह गया ,, दो महा शक्तियों अमेरिका तथा सोवियत संघ में अब एक का बावजूद तक ना था,, जबकि दूसरा अपनी पूरी ताकत या कहे की बढ़ी हुई ताकत के साथ कायम था,, इस तरह अमेरिका के वर्चस्व की शुरुआत 1991 में हुई, जब तक ताकत के रूप में सोवियत संघ अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य से गायब हो गया,, एक सीमा तक यह  बात सही है,, लेकिन हमें इसके साथ साथ दो और बातों पर ध्यान देना होगा |

क.  पहली बात यह है कि अमेरिका वर्चस्व के कुछ पहलुओं का इतिहास 1991 तक सीमित नहीं है,, बल्कि इससे कहीं पीछे दूसरे विश्वयुद्ध की समाप्ति के समय 1945 तक जाता है

ख.  दूसरी बात अमेरिका ने 1991 से ही वर्चस्व कारी की तरह बर्ताव करना शुरू नहीं किया,, दरअसल यह बात ही बहुत बाद में जाकर साफ हुई थी,, दुनिया वर्चस्व के दौर में जी रही है

प्रश्न 9. क्षेत्रीय संगठन किसे कहते हैं ?
उत्तर – आज विश्व के अनेक भागों में विविधता के बीच एकता देखी जा सकती है,, अलग राज्य हो सकते हैं,, किंतु उनके समूह की किसी और स्पष्ट आधार जैसे भौगोलिक सामाजिक आर्थिक संस्कृत की पहचान की जा सकती है,, किसी क्षेत्र राज्य के रक्षा विकास एवं हर एक दृष्टि के लिए वे अपना संगठन बना लेते हैं ,, यूरोपीय संघ सार्क आदि इसके उदाहरण है |

प्रश्न 10. विश्व व्यापार संगठन का क्या उद्देश्य है ?
उत्तर – विश्व व्यापार संगठन की स्थापना 1 जनवरी 1995 को की गई इसका मुख्यालय जेनेवा में है,, विश्व व्यापार संगठन का प्रथम मंत्रिस्तरीय  सम्मेलन सिंगापुर में दिसंबर 1996 में हुआ, यह संगठन विश्व स्तर की है,, यह संगठन व्यापार की विभिन्न पहलुओं पर नियम बनाता है,, एक देश दूसरे देश के साथ व्यापार समझौता इसी संगठन के अनुरूप कर सकता है,, कभी-कभी दो देशों के बीच व्यापार का संतुलन बिगड़ जाता है,, उस समय इस समस्या को विश्व व्यापार संगठन में ले जाया जाता है,, और उस समस्या को विश्व व्यापार संगठन निदान व संगठन करता है,, विश्व का व्यापार उसी संगठन के द्वारा संचालित होता है |

विश्व व्यापार संगठन के निम्नलिखित उद्देश्य है –

क.  सदस्य देशों के लोगों का जीवन स्तर ऊंचा उठाना |
ख.  अंतरराष्ट्रीय व्यापार तथा उत्पादन में वृद्धि करना है |
ग.    विश्व के संसाधनों का विकास करना तथा उनका पूर्ण प्रयोग करना |
घ.    पूर्ण रोजगार की दशा में अर्थव्यवस्था को प्रवृत्त करना,, तथा वास्तविक आय एवं प्रभावी मांग के परिमाण में वृद्धि करना  |
ङ.  व्यापारिक क्षेत्र में भेदभाव दूर करना |
च.    व्यापार में न्यायोचित नियम बनाना |

प्रश्न 11. संयुक्त राष्ट्र संघ के उद्देश्य क्या है ?
उत्तर –संयुक्त राष्ट्र संघ एक ऐसी अंतरराष्ट्रीय संस्था है,, जिसकी स्थापना युद्ध को रोकने आपसी शांति और प्रेम स्थापित करने तथा धन्य कल्याण के कार्य के लिए की गई है, आजकल संसार के छोटे-बड़े लगभग 192 देश इसके सदस्य हैं ,,इस संस्था की स्थापना 24 अक्टूबर 1945 को हुई थी, इस संस्था का मुख्य कार्यालय अमेरिका में है |

उद्देश्य –
क.  अंतर्राष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना |
ख.  विभिन्न विभिन्न राष्ट्रों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को बढ़ाना |
ग.    आपसी सहयोग द्वारा आर्थिक सामाजिक सांस्कृतिक तथा, मानवीय ढंग से अंतरराष्ट्रीय समस्याओं को हल करना |
घ.    ऊपर दिए गए हितों की पूर्ति के लिए भिन्न भिन्न राष्ट्रों की कार्यवाही में तालमेल करना |

प्रश्न 12. शिमला समझौता पर एक टिप्पणी लिखें ?
उत्तर –1971 में भारत-पाक युद्ध की समाप्ति के बाद दोनों देशों के बीच 1972 में शिमला समझौता हुआ,,| यह समझौता 3 जुलाई 1972 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो के बीच संपन्न हुआ,,| जिसका उद्देश्य था, |कि दोनों देश आपसी विवादों व समस्याओं को आपसी समझौता से स्कूल जाएंगे एक दूसरे पर बल का प्रयोग नहीं करेंगे,, अखंडता को नहीं तोड़ेंगे, और ना ही राजनीतिक स्वतंत्रता में दखल देंगे दोनों देश में त्रिकोण संबंधों को बढ़ावा देंगे,, साथ ही साथ यातायात संचार संस्कृति विज्ञान आदि, में दोनों देश एक दूसरे की सहायता करेंगे,, दोनों देश नियंत्रण की रेखा को समानता देंगे दोनों देशों के बीच डाक तार सेवा फिर से चालू की जाएगी,, | तथा आर्थिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में दोनों राष्ट्र एक दूसरे की मदद करेंगे |

10th History | इतिहास  Pdf E-Book Click Here Link